Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

लोक सभा में तख्तियां लहराने और नारेबाजी से नाराज स्पीकर बिरला ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

सदन में लगातार हंगामे, वेल में आकर तख्तियां लहराने और नारेबाजी पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। लेकिन उनके लगातार आग्रह और चेतावनी के बावजूद सदन में विरोधी दलों का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही को तीन बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। 

विपक्षी दलों के लगातार हंगामे की वजह से सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा था और इससे नाराज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को विपक्षी दलों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस विषय पर वो चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं उस पर वो तीन बजे सदन में चर्चा कराने को तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सदन चर्चा और संवाद करने के लिए हैं, नारेबाजी करने और तख्तियां लहराने के लिए नहीं। इसके बाद भी विरोधी दलों के सांसदों द्वारा हंगामा जारी रहने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए बिरला ने कहा कि इस तरह से सदन नहीं चल सकता है, वो ऐसा नहीं होने देंगे और और जो सदस्य सदन की मयार्दा तोड़ कर नारेबाजी करना चाहते हैं, तख्तियां लहराना चाहते हैं वो तीन बजे के बाद सदन के बाहर जाकर ऐसा करें। 

यह चेतावनी देते हुए उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दरसअल, संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के कारण सोमवार को लोक सभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई। 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर देश का नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा को सदन और अपनी ओर से बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेने वाली द्रौपदी मुर्मू को भी सदन और अपनी तरफ से बधाई दी। 

इसके बाद जैसे ही सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ, खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करते हुए कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सांसदों सहित कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, तख्तियां लहराने लगे। 

इस हंगामे के बीच स्पीकर बिरला सदन में प्रश्नकाल चलाने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा लगातार सदन में जारी रहा।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD