Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महंगाई की चर्चा से भाग रहा है विपक्ष : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत में महंगाई दर के कम होने का दावा करते हुए यह कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए की राज्य सरकारों के प्रभावी ढंग से कामकाज करने की वजह से सरकार देश में महंगाई को नियंत्रण में रखने में सफल रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के हंगामे पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष महंगाई की चर्चा से भाग रहा है, डर रहा है क्योंकि चर्चा होने पर उनका पदार्फाश हो जाएगा। 

गोयल ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वो कांग्रेस की राज्य सरकारें हो या पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार या केसीआर की तेलंगाना सरकार या आम आदमी पार्टी की राज्य सरकारें, ये सब सरकारें पूरी तरह से फेल हुई है। विपक्षी दलों की सरकारों ने तो महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर तक को नहीं घटाया। 

सदन में हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार तो पहले दिन से ही कह रही है कि वो हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। महंगाई को ज्वलंत विषय बताते हुए गोयल ने कहा कि, सरकार इस पर चर्चा चाहती है ताकि देश को पता चले कि महंगाई को लेकर भारत सरकार ने कितने अहम कदम उठाए हैं। 

जिसकी वजह से भारत में महंगाई की दर अन्य देशों के मुकाबले कम रही है। गोयल ने कहा कि, जहां अमेरिका और यूरोप में महंगाई एक डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई है, वहीं भारत में इसकी दर औसतन 4-6 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों की वजह से वैश्विक समस्याओं के बावजूद, भारत में महंगाई दर 7 प्रतिशत के आसपास है जो विदेशों की तुलना में बहुत कम है। 

विपक्षी दलों द्वारा खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी का मुद्दा बार-बार उठाने पर पलटवार करते हुए गोयल ने कहा कि यह सब जानते है कि वो केंद्र सरकार का नहीं जीएसटी काउंसिल का फैसला था, जिसमें कांग्रेस की राज्य सरकारों के मंत्री, आप के राज्य सरकारों के मंत्रियों के साथ ही अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों के मंत्री भी शामिल है और उसमें सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ था, किसी ने भी उस फैसले का विरोध नहीं किया। 

पीयूष गोयल ने विपक्षी दलों के हंगामे पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष महंगाई की चर्चा से भाग रहा है, डर रहा है क्योंकि चर्चा होने पर उनका पदार्फाश हो जाएगा।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD