Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव के भारतीय सभ्यतागत मूल्यों के संवर्धन के लिए 'आध्यात्मिक पुनर्जागरण' की अपील की

अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी शक्ति है; यह हमारे राष्‍ट्र की अंतरात्मा है : एम. वेंकैया नायडू

Venkaiah Naidu, Muppavarapu Venkaiah Naidu, M Venkaiah Naidu, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, International Society for Krishna Consciousness, ISKCON, Swami Prabhupada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2022

Last updated on: Jul 24, 2022, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि भारतीय सभ्यता एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव के सार्वभौमिक मूल्यों की प्रतीक है और उन्‍होंने इन सदियों पुराने मूल्यों को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए 'आध्यात्मिक पुनर्जागरण' की अपील की। उप-राष्ट्रपति निवास में आज " सिंग, डांस एंड प्रे - श्रीला प्रभुपाद की प्रेरणादायक कहानी" पुस्तक का विमोचन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवाओं से स्वामी प्रभुपाद जैसे महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं से प्रेरणा लेने और बेहतर इंसान बनने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत, धैर्य और सहानुभूति जैसे गुणों को आत्मसात करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा  कि आपको हमेशा जाति, लिंग, धर्म और क्षेत्र के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर समाज में एकता, सद्भाव और शांति लाने के लिए कार्य करना चाहिए। डॉ. हिंडोल सेनगुप्ता द्वारा लिखित यह पुस्तक इस्कॉन के संस्थापक श्रीला प्रभुपाद की जीवनी है। उपराष्ट्रपति ने श्रीला प्रभुपाद को भगवद गीता के संदेश को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय देते हुए उन्हें आधुनिक युग में भारत की सांस्कृतिक विरासत के सबसे महान राजदूतों में से एक कहा। अध्यात्म को हमारी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता हमारे राष्ट्र की आत्मा रही है और प्राचीन काल से ही हमारी सभ्यता की आधारशिला रही है। 

हमारे प्राचीन धर्मग्रंथों की उनके दिव्य आध्यात्मिक मूल्य के लिए प्रशंसा करते हुए श्री नायडू ने कहा कि सहस्राब्दियों से, वे लोगों को नैतिकता और मूल्यों के आधार पर एक आदर्श जीवन जीने का संदेश देते रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारा धर्मग्रंथ भगवद गीता मानव अस्तित्व की सभी समस्याओं का अंतरदृष्टिपूर्ण समाधान प्रदान करता है, जिसमें दृष्टिकोण से लेकर पीड़ा से मुक्ति, आत्म-प्राप्ति और मोक्ष या मोक्ष प्राप्त करने, धर्म की प्रकृति और महत्व से लेकर कर्म, भक्ति का और अन्य दार्शनिक प्रश्नों की एक विस्तृत श्रृंखला का अत्यधिक महत्व है।

भारत को भक्ति की भूमि बताते हुए श्री नायडू ने कहा कि भक्ति भारतीयों की रगो में दौड़ती है और भारत की सामूहिक सभ्यतागत चेतना की जीवन रेखा है। श्री नायडू ने बताया कि भारत में कई ऋषियों, मुनियों और आचार्यों ने गैर-सांप्रदायिक, सार्वभौमिक पूजा पद्धति के माध्यम से जनता का उत्थान किया है, और उन्‍होंने "वसुधैव कुटुम्बकम" के संदेश का प्रचार करने के लिए श्रीला प्रभुपाद की सराहना की।

श्रीला प्रभुपाद को समतामूलक विचारों का पथ-प्रदर्शक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने समाज द्वारा त्यागे गए लोगों को गले लगाया और उनके जीवन में खुशी और तृप्ति लाए। वैदिक ज्ञान और संस्कृति के प्रचार के माध्यम से सार्वभौमिक शांति और सद्भाव की दिशा में श्रीला प्रभुपाद के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए  श्री नायडू ने कहा, "उन्होंने जिस एकमात्र मानदंड पर जोर दिया, वह था भक्ति, या ईश्वर का प्रेम।" उपराष्ट्रपति ने अपने गुरु के मिशन को आगे बढ़ाने में इस्कॉन, बैंगलोर के अध्यक्ष श्री मधु पंडित दास के प्रयासों की भी सराहना की।

स्वामी प्रभुपाद की इच्छा को स्‍मण करते हुए कि कृष्ण मंदिर के दस मील के दायरे में कोई भी भूखा न रहे। उपराष्ट्रपति ने सेवा की अद्भुत भावना के लिए इस्कॉन की प्रशंसा की। सेवा की इस भावना और भारतीय मूल्य प्रणाली के मूल के रूप में 'शेयर एंड केयर' का उल्लेख करते हुए  श्री नायडू ने इच्‍छा जताई कि युवा इन मूल्यों को आत्‍मसात करें और इस उद्देश्य से  उन्‍होंने स्कूलों और कॉलेजों में सामुदायिक सेवा को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया। 

उपराष्ट्रपति ने वंचित बच्चों और समुदायों को अमूल्य सेवा प्रदान करने के लिए इस्कॉन के अक्षय पात्र फाउंडेशन - विश्‍व के सबसे बड़े एनजीओ द्वारा संचालित स्कूल लंच कार्यक्रम -  की भी सराहना की। लेखक डॉ. हिंडोल सेनगुप्ता और इस्कॉन बैंगलोर को सिंग, डांस, एंड प्रे पुस्तक प्रकाशित करने के लिए बधाई देते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे श्रीला प्रभुपाद को उनकी 125वीं जयंती पर एक उपयुक्त श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह जीवनी पाठकों को इस सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करेगी। 

उन्होंने लेखक और प्रकाशकों को इस पुस्तक का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद करवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस्कॉन बैंगलोर के अध्यक्ष और अक्षय पात्र के चेयरमैन श्री मधु पंडित दास, उपाध्यक्ष श्री चंचलपति दास, पुस्तक के लेखक और इतिहासकार डॉ हिंडोल सेनगुप्ता, इस्कॉन के भक्त और अन्य व्‍यक्ति भी पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान उपस्थित थे।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Muppavarapu Venkaiah Naidu , M Venkaiah Naidu , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , International Society for Krishna Consciousness , ISKCON , Swami Prabhupada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD