Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्रमुख सचिव जल शक्ति अशोक कुमार परमार ने उधमपुर में ''जल जीवन मिशन'' योजना की प्रगति की समीक्षा की

उधमपुर जिले में जलापूर्ति में सुधार पर जोर

Ashok Kumar Parmar, Principal Secretary Jal Shakti Department, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Srinagar, Jammu, Krittika Jyotsna, Udhampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 24 Jul 2022

Last updated on: Jul 24, 2022, 00:00 IST

जल शक्ति विभाग के प्रमुख सचिव अशोक कुमार परमार ने आज जिला उधमपुर का दौरा कर कांफ्रेंस हल डीसी कार्यालय परिसर में जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में उपायुक्त उधमपुर कृंतिका ज्योत्सना, अध्यक्ष एमसी ड जोगेश्वर गुप्ता, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अनु बहल, अध्यक्ष एमसी चेनानी और रामनगर के अलावा पीएचई और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें जेजेएम के तहत गांवों और पानी समितियों का विवरण, हैंडपंपों की मरम्मत, जेजेएम के तहत समर्थन के कार्यान्वयन की प्रगति, केंद्रशासित प्रदेश नाबार्ड की योजनाएं, जेजेएम के तहत 100 प्रतिशत पाइप जल कवरेज आदि शाामिल हैं।

इससे पहले, एसई हाइड्रोलिक रूप कृंष्ण रैना ने जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले की प्रगति और विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया।योजना की उपसंभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य देश भर के सभी घरों में शत-प्रतिशत नल का पानी उपलब्ध कराना है। 

उन्होंने समुदाय के लाभ के लिए सभी स्थायी जल संसाधनों के दोहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएचई क्षेत्र मुख्य प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने पीएचई विभागों के अधिकारियों से जिले में योजनाओं को अक्षरशः प्रभावी ढंग से लागू करने के अलावा लोगों से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न कार्यों और योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष जानकारी लेने को कहा।

कार्यकारी एजेंसियों को जमीनी स्तर पर अधिकतम परिणामों हेतु मिशन मोड पर इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा, क्रियान्वयन एजेंसियों को सभी विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से और समय पर पूरा करने के लिए कर्मियों और मशीनरी को तैयार करने के निर्देश जारी किए गए। 

उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आम जनता को सहायता प्रदान करने और जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करने हेतु सभी संसाधन जुटाए जाएं। उन्होंने संबंधितों को जिले के लोगों को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और ठेकेदारों से भी बातचीत की और जेजेएम के कार्यान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। पंचायती राज संस्थाओं की मांगों का जवाब देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।

 

Tags: Ashok Kumar Parmar , Principal Secretary Jal Shakti Department , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu , Krittika Jyotsna , Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD