Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रत्येक विस में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होंगे कार्यक्रम : विक्रम ठाकुर

पालमपुर में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 24 Jul 2022

Last updated on: Jul 24, 2022, 00:00 IST

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के प्रत्येक विस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इन कार्यक्रमों में आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री ने पालमपुर के आत्मा सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वर्ष पूर्ण होने पर पालमपुर, सुलह, बैजनाथ व जयसिंहपुर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा 75 वर्षों के विकास सफर को दर्शाती हुई प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के विकास और प्रगति को दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधान सभा क्षेत्रों  में आज दिन तक जो भी विकास कार्य हुए हैं उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से  कहा कि सभी विभाग आज से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से इन कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा व 14 अगस्त तक सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मंत्रियों तथा केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी ताकि लागों को जानकारी मिल सके कि प्रदेश ने 75 वर्ष का विकास सफर कैसे तय किया।

इस बैठक में विधायक मुल्क राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, वुल फेडरेशन अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पालमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल, बीडीओ सिकंदर कुमार, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा व मनोज रतन सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD