Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

अशोक कुमार परमार ने जिला रियासी में जल जीवन मिशन पर प्रगति की समीक्षा की

JK Admin, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Srinagar, Jammu, Principal Secretary Jal Shakti, Ashok Kumar Parmar, Reasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियासी , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

प्रमुख सचिव जल शक्ति अशोक कुमार परमार ने आज उपायुक्त रियासी बबीला रकवाल की उपस्थिति में जिला रियासी में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की समीक्षा की।बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों और डीजेजेएम रियासी के सदस्यों के अलावा डीडीसी/बीडीसी/पीआरआई, अध्यक्ष नगर समिति रियासी और ठेकेदारों ने भाग लिया।

एसई हाइड्रोलिक सर्कल उधमपुर-रियासी द्वारा जिले में जेजेएम के तहत निष्पादित किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर जल शक्ति विभाग ने बताया कि रियासी जिले के लिए 118 योजनाओं को 705.96 करोड़ रु. के संशोधित डीएपी प्रावधान के साथ स्वीत किया गया है। 21 योजनाएं ्रिकयान्वित की जा रही हैं और पूरा होने के विभिन्न चरणों में हैं।

इसके अलावा जिले में 17 योजनाओं से संबंधित 25 बोरवेल और 07 खोदे गए कुओं के संबंध में अतिरिक्त आवंटन भी किया गया है। अन्य 11 योजनाओं के लिए भी एलओआई जारी किए गए हैं, जबकि अगले 3-4 दिनों के दौरान 14 और योजनाओं को आवंटित किए जाने की उम्मीद है।

इस अवसर पर बोलते हुए, अशोक कुमार ने जिला प्रशासन अधिकारियों से सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने औरगुणवत्तापूर्णकार्यों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को अनुमोदित योजना को समय पर पूरा करने के लिए बाधाओं, यदि कोई हो, को दूर करने पर जोर दिया, इसके अलावा सभी लोगों और विशेष रूप से पीआरआई को योजनाओं के पूर्व और बाद के निष्पादन/प्रबंधन में शामिल करने का आग्रह किया।

इसके अलावा, अशोक कुमार ने जेजेएम की मासिक बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया ताकि कार्यों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु प्रभावी उपाय किए जा सकें।इस अवसर पर, ठेकेदारों की मांगों और शिकायतों को भी प्रमुख सचिव द्वारा धैर्यपूर्वक सुना गया और ठेकेदारों को आश्वासन दिया गया कि नीतिगत मामलों के संबंध में इन मुद्दों को उच्च अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। 

विभिन्न हितधारकों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों का समाधान भी किया गया। इसके अलावा, अशोक कुमार ने डीजेजेएम को जिले में इस उद्देश्य के लिए लगी विभिन्न सहायता एजेंसियों के माध्यम से लोगों के बीच व्यापक जागरूकता पैदा करने के अलावा जिला रियासी की आम जनता और सोशल मीडिया पर विभाग द्वारा की गई उपलब्धियों को उजागर करने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त रियासी बबीला रकवाल ने नियमित अंतराल पर जिला कार्य योजना के मूल्यांकन का आह्वान किया और जमीनी स्तर पर बेहतर और प्रभावी परिणाम हेतु समुदाय के सदस्यों को नियमित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर विभाग द्वारा जेजेएम कार्यों के सुचारू निष्पादन से संबंधित कुछ मुद्दों जैसे भूमि स्वामित्व के मुद्दों/विवादों और वन मंजूरी, हितधारकों द्वारा क्षेत्र् पर उत्पन्न होने वाले मुद्दों जैसे कि पानी समितियों, सरपंचों, पंचों आदि पर प्रकाश डाला गया, जिसके संबंध में प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों को एक साथ बैठने और जेजेएम को सुचारू रूप से और जल्द पूरा करने के हित में मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीडीसी ज्योति सलाथिया, सीपीओ सुनीता कंचन, डीएफओ, एसीडी एक्सईएन अन्य जिला स्तरीय समिति के सदस्य और जल शक्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: JK Admin , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Srinagar , Jammu , Principal Secretary Jal Shakti , Ashok Kumar Parmar , Reasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD