Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांवड़ खंडित होने पर मचा बवाल, कांवड़ियों का आरोप दूसरे समुदाय के युवक ने कांवड़ पर थूका

Kanwar Yatra 2022:यूपी के मेरठ में कांवड़ खंडित किए जाने पर हुआ बवाल कांवड़ियों ने पीटा आरोपी को और एक गाड़ी को भी बनाया निशाना,लगभग तीन घंटे तक हंगामा होता रहा।

Kanwar Yatra 2022, Kanwar Yatra 2022 News, Kanwar Yatra 2022 Cancelled, Kanwar Yatra NEws Today, Kanwar Yatra News In Hindi, Kanwar Yatra Cancel, Kanwar Yatra Cancelled, Kanwar Yatra Cancelled News
Listen to this article

5 Dariya News

हाथरस , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

Kanwar Yatra 2022:सावन के महीने में बहुत से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) करते हैं लेकिन इस बार यह यात्रा कुछ ज्यादा ही चर्चा में है. आज मेरठ में कांवड़ खंडित होने को लेकर बवाल मच गया है इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने एक गाड़ी को भी निशाना बनाया। पुलिस के पहुंचने पर कावड़िए धरना देकर बैठ गए। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा।

इसके बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। चार पुलिसकर्मियों को कांवड़िए के साथ हरिद्वार भेजा जा रहा है। जानकारी के मुतबिक एक युवक को हिरासत में लिया गया है जो दूसरे समुदाय का है।

Also Read: दिल्ली के सीलमपुर में बवाल: कांवड़ियों के शिविर के पास मिला मांस का टुकड़ा.. रोड़ पर उमड़ी भीड़

ये है मामला 

आज सुबह कांवरियों का यह जत्था बाईपास पर कृष्णा पब्लिक स्कूल चौकी के पास एक शिविर में ठहरा हुआ था। कावड़िए अंदर विश्राम कर रहे थे और बाहर ग्रुप लीडर योगेश कांवड़ की देखरेख कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां से गुजरे बाइक सवार दो युवकों ने इन कांवड़ियों की विशाल कावड़ पर थूक कर उसे खंडित कर दिया। यह देख योगेश ने शोर मचा दिया और बाइक सवार एक आरोपी को दबोच लिया। देखते ही देखते कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि कांवड़ गाड़ी की टक्कर से खंडित हुई है या किसी की शरारत से।

Also Read: UP: हाथरस के पास बेकाबू डंपर ने रौंदा कावड़ियों को, हादसे में हुई 6 की दर्दनाक मौत

पुलिसकर्मी मौके पर इस जगह पर पहुंचे तो कांवड़ियों ने उनसे लड़ना भी शुरू कर दिया। हाईवे पर इन्होने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी आरोपी को भीड़ से बचाकर चौकी के अंदर ले गए। इसी दौरान आग बबूला हुए कांवरियों ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी। चौकी के बाहर खड़ी हेड कांस्टेबल कुशवेंद्र की कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। बवाल की सूचना पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कावड़ियों को शांत करवाना शुरू कर दिया।

Also Read Kanwar Yatra 2022: जानिए सावन की कांवड़ यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

अज्ञात लोगों ने किया कांवरियों को भड़काने का काम 

मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि क्षेत्रीय कुछ लोग इस मामले में चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने कांवरियों को भड़काने का काम किया था। इन लोगों के अलावा उपद्रव मचाने वाले अज्ञात कावड़ियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि उपद्रव मचाने वाले आरोपी को पुलिस से छीनने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मना किया तो उन्होंने चौकी और वहां खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।

जिन कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हुई है पुलिस ने चारों को अपनी गाड़ी से वापस गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना कर दिया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और कांवड़िए अपने गंतव्य की तरफ कूच कर गए हैं।

 

Tags: Kanwar Yatra 2022 , Kanwar Yatra 2022 News , Kanwar Yatra 2022 Cancelled , Kanwar Yatra NEws Today , Kanwar Yatra News In Hindi , Kanwar Yatra Cancel , Kanwar Yatra Cancelled , Kanwar Yatra Cancelled News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD