Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

UP: हाथरस के पास बेकाबू डंपर ने रौंदा कावड़ियों को, हादसे में हुई 6 की दर्दनाक मौत

यूपी के हाथरस के पास बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया। इस बड़े हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यात्री गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे.

Kanwar Yatra , Kanwar Yatra 2022 , Hathras Accident , Hathras Accident News , Kanwariyas , Kanwariyas Accident , Kanwariyas Ramped , Kanwariyas Killed , Kanwariyas Hathras Accident , Kanwariyas Hathras Accident News, Kanwariyas Hathras Accident News Today, Kanwariyas Hathras Accident News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

हाथरस , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

यूपी के हाथरस के पास एक बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया  इस बड़े हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्‍वालियर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन यात्रियों में से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक बचे शख्श की हॉस्टपिटल ले जाते हुए मौत हो गई. इस घटना में 1 शख्श गम्‍भीर रूप से घायल थे। जिनका इलाज आगरा में चल रहा है. 

ये है पूरा मामला 

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के हाथरस-आगरा मार्ग पर बढ़ार चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार और शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के जत्‍थे को रौंद दिया। इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए सबसे पहले नजदीक के अस्‍पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बताया जा रहा है क‍ि घायलों में से भी एक की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही हाथरस के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एडीजी आगरा राजीव कृष्ण व डीआईजी अलीगढ़ सहित एसपी विकास कुमार वैदय मौके पर पहुंचे। घायलों को बचाने के लिए तत्‍काल राहत कार्य शुरू किया गया। मृतकों के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है।

Also Read : Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का ये जत्‍था ग्वालियर के थाना उटीला के अंतर्गत आने वाले गांव बागी खुर्द से हरिद्वार गया था। वहां गंगाजल लेकर जत्‍था वापस ग्‍वालियर लौट रहा था।

घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर मृतकों और घायलों के लिए हार्दिक नोट लिखा।

घटना में मरने वालों की पहचान 

पांच कांवड़िए 28 वर्षीय जबर सिंह पुत्र सुलतान सिंह, 30 वर्षीय रणवीर पुत्र अमर सिंह, 30 वर्षीय मनोज पाल पुत्र मोहन सिंह, 30 वर्षीय रमेश पाल पुत्र नाथूराम और नरेश पाल पुत्र रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास पुत्र प्रभु दयाल और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान विकास ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आगरा के एडीजी का कहना है की हम पूरी कोशिश कर रहे हैं की जल्द से जल्द डंपर ड्राइव को पकड़ लिया जाए.

 

Tags: Kanwar Yatra , Kanwar Yatra 2022 , Hathras Accident , Hathras Accident News , Kanwariyas , Kanwariyas Accident , Kanwariyas Ramped , Kanwariyas Killed , Kanwariyas Hathras Accident , Kanwariyas Hathras Accident News , Kanwariyas Hathras Accident News Today , Kanwariyas Hathras Accident News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD