Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर लुधियाना के साथ किया टाईअप

जियो-इन्फोर्मेटिक्स और जियोमैटिक इंजीनियरिंग सब्जेक्ट्स में की जाएगी जॉइंट मास्टर प्रोग्राम की पेशकश

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं ने पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर लुधियाना के साथ जियो-इन्फॉर्मेटिक्स और जियोमैटिक इंजीनियरिंग से संबंधित नए कोर्स शुरू करने के लिए रिसर्च और एकेडमिक एग्रीमेंट किया है। दोनों संस्थानों के बीच टाईअप के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में भू-सूचना विज्ञान (जियो-इन्फोर्मेटिक्स) और रिमोट सेंसिंग के लिए एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन किया गया। 

इस संबंध में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आनंद अग्रवाल और पीआरएससी लुधियाना के डायरेक्टर डॉ. बृजेंद्र पटेरिया ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रिसर्च और एकेडेमिक पार्टनरशिप को बढ़ावा देने के अलावा, यह टाईअप सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पहलों को भी बढ़ावा देगा, जो सैटेलाइट डाटा और अन्य सेंसर के उपयोग के माध्यम से योजनाओं को प्रभावी तौर पर लागू करने और उनकी निगरानी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस बारे में बात करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आनंद अग्रवाल ने कहा कि इस साझेदारी के तहत रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के टेक्नोलॉजी के युग में भू-सूचना विज्ञान और रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र में रिसर्च तथा डिवेल्पमेंट के लिए सहयोग करना बेहद जरूरी है, जो संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए सामाजिक स्तर पर सार्थक साबित होगा। 

उन्होंने कहा कि इस टाईअप के तहत उच्च स्तरीय रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जियोइनफॉरमैटिक्स एंड रिमोट सेंसिंग' भी स्थापित किया गया है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पीआरएससी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा रिमोट सेंसिंग और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स से संबंधित सब्जेक्ट्स पर जॉइंट मास्टर इन इंजीनियरिंग (एमई) प्रोग्राम करवाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य इंडस्ट्री टाईअप के माध्यम से एमई रिसर्चर्स के लिए उपयुक्त नौकरी के अवसर प्रदान करना है। 

उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के शोधकर्ताओं को जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने, रिसर्च मैटीरियल के आदान-प्रदान, अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित करने और पुस्तकों के प्रकाशन में सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा इस टाईअप के तहत रिसर्च क्षेत्रों में अन्य गुणात्मक सुधारों के लिए भी फैकल्टी का आदान-प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इस टाईअप के तहत छात्रों को सेमिनार, वर्कशॉप, लेक्चर, एग्जिबिशन और शोध प्रकाशनों आदि के माध्यम से रिसर्च और डिवेल्पमेंट के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। शिक्षकों के कौशल निर्माण को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग से जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी देश के पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जिसमें राज्य की पर्यावरणीय चुनौतियों का उचित समाधान खोजना भी शामिल है।

पीआरएससी के डायरेक्टर ने कहा कि दोनों संगठनों के बीच साझेदारी मुख्य रूप से हमारे किसानों का समर्थन करने के लिए भूवैज्ञानिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करके समाज की सेवा के लिए संसाधनों के बेहतर उपयोग को मजबूत करेगी। यह डिजास्टर मैनेजमेंट संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित आपदा प्रबंधन, जल और भूमि संसाधन मैनेजमेंट के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD