Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे : संदीप हंस

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर में लगाए पौधे, कहा, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया है व इस अभियान के अंतर्गत जिले में 14 लाख 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वे आज स्थानीय माडल टाऊन क्लब में राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित पौधे लगाने के बाद संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर सेवा संकल्प सोसायटी की ओर से चेयरमैन पंजाब इंफोटैक व नेचर आर्टिस्ट एडवोकेट हरप्रीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, रैडक्रास सोसायटी के सदस्य व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके पर कहा कि वन विभाग के होशियारपुर मंडल में करीब साढ़े 7 लाख, दसूहा उप-मंडल में 6 लाख 30 हजार व गढ़शंकर में करीब 1 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अभियान शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत वन विभाग की ओर से नि:शुल्क पौधे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियावल लहर के अंतर्गत हर विधान सभा में 50 हजार पौधे व 115 त्रिवेणियां नि:शुल्क दी जा रही है, जिसके लिए विभाग, पंचायतें, अलग-अलग संगठन वन विभाग की नर्सरियों से संपर्क कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि शहीद -ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत 3 लाख 50 हजार पौधे व 805 त्रिवेणियां नि:शुल्क दी जाएंगी व बाकी पौधे वन विभाग की ओर से जिले में अपसे स्तर पर लगाए जाएंगे।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हरियावल लहर के अंतर्गत वन विभाग की ओर से अब तक करीब 1 लाख पौधे बांटे जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत होशियारपुर मंडल में करीब 45 हजार, दसूहा उप- मंडल के अंतर्गत करीब 35 हजार व गढ़शंकर में करीब 20 हजार पौधे बांटे जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर मंडल के अंतर्गत 19 नर्सरियां, दसूहा उप मंडल के अंतर्गत 14 नर्सरियां व गढ़शंकर की 3 नर्सरियों से पौधे नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने समूह विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित संस्थाओं व जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए एकजुटता के साथ पौधे लगाए जाएं व उनकी संभाल की जाए ताकि वातावरण का संतुलन बरकरार रखा जा सके।

सेवा संकल्प सोसायटी के सहयोग से मनाए राष्ट्रीय आम दिवस के मौके पर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिला आमों की पैदावार के लिए अहम भूमिका निभा रहा है, इस लिए आमों के बाग लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उत्पादक की  हर योग्य सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है। 

इस मौक पर गांव भूंगा(होशियारपुर) के आमों की महत्ता को दर्शाता पोर्टरेट भी लांच किया गया, जिसको प्रसिद्ध लेखक व नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत सिंह संधू की ओर से तैयार किया गया है। इसके अलावा जहां पेड़ों की अहम भूमिका को दर्शाते अलग-अलग जागरुकता स्लोगन रिलीज किए गए वहीं रैडक्रास सोसायटी के सदस्यों व मौजूद अन्य अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए गए।  

                                                     

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD