Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्ञान ज्योति में डिग्री वितरण समागम का आयोजन, एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीसीए के 250 छात्रों को मिला मेहनत का फल

भारत को सुपर पावर बनाने के लिए युवा अपनी शिक्षा को देश के उज्जवल भविष्य के लिए उपयोग करेंः डी.पी.एस. खरबंदा

Gian Jyoti, Gian Jyoti Institute of Management & Technology,D.P.S. Kharbanda, Maninder Pal Singh, Gurmeet Singh Bhatia, B.S Anand,Dr. Aneet Bedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैनोलाजी, फेस -2 मोहाली में 23 वां वार्षिक डिग्री वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीसीए के 250 छात्रों को डिग्रियां वितरित की गईं। इस अवसर पर डी.पी.एस. खरबंदा आई ए एस, निदेशक तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण पंजाब ने मुयातिथी के तौर पर समागम में शिरकत करके छात्रों को डिग्रियां वितरित कीं।

जब कि मनिंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह भाटिया और बीएस आनंद खास मेहमान थे । समागम की शुरुआत इंस्टीट्यूट के छात्रों द्वारा सर्सवती वंदना गायन व मुयातिथी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद डिग्री वितरण समागम की शुरुआत की गई जिसमें पास हुए एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीसीए के छात्रों को डिग्रियां वितरित की गईं।

डी.पी.एस. खरबंदा ने छात्रों को डिग्रियां बांटते हुए कहा कि जहां छात्र एक ओर डिग्री के रूप में सत मेहनत का फल प्राप्त करते हैं वहीं एक चैलेंज भरा जीवन भी उनकी प्रतीक्षा कर रहा होता है।मनिंदर पाल सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज जहां भारत का डिजीटलीकरण हो रहा है, वहीं हमारी भी जिमेदारी बनती है कि हम भारत को सुपर पावर बनाने का प्रयास करें। 

इसलिए युवा वर्ग द्वारा हासिल की गई शिक्षा को देश के उज्जवल भविष्य के लिए उपयोग करें, इससे उनकी तरकी के साथ साथ राष्ट्र की तरकी होना भी लाजमी है। गुरमीत सिंह भाटिया ने ज्ञान ज्योति ग्रुप की मैनेजमेंट को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

बी एस आनंद ने युवाओं को समाज में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा का मनोरथ हर नागरिक को जातिवाद, धर्म व भाषाई भेदभाव से उपर उठाना है, इसे अपनाना समय की मांग है।ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जे एस बेदी ने इस अवसर पर डिग्री लेने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षा संस्था के लिए जरूरी है कि वे अपने छात्रों को आधुनिक व नैतिक शिक्षा दे और ज्ञान ज्योति ग्रुप छात्र को विश्चव स्तरीय शिक्षा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

अंकिता शर्मा एम बी ए बैच 2018-20, सोनाक्षी छाबड़ा एम बी ए बैच 2019-21, रविंदर सिंह एम सी ए बैच 2018-20, नेहा बंसल, एमसीए बैच 2019-21, रिमलजीत कौर, बी बी ए बैच 2017-2020, सृष्टि, बी बी ए बैच 2018-2021,  सुरिंदर कुमार मौर्य, बी सी ए बैच 2017-2020, पूजा, बी सी ए बैच 2018-2021 दीक्षांत समारोह में जी जे आई एम टी के टॉपर थे।

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेनोलॉजी के डायरेटर डॉ. अनीत बेदी ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद प्रस्ताव दिया और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे छात्र अपने पेशेवर जीवन में आगे बढ़ते हैं, उन्हें अपने माता-पिता और देश के प्रति अपनी जिमेदारी को नहीं भूलना चाहिए।

 

Tags: Gian Jyoti , Gian Jyoti Institute of Management & Technology , D.P.S. Kharbanda , Maninder Pal Singh , Gurmeet Singh Bhatia , B.S Anand , Dr. Aneet Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD