Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने मॉस्को 1980 ओलम्पिक के बाद हॉकी में पदक हासिल करने की उम्मीद जगाई : राणा गुरमीत सिंह सोढी

राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ मोहाली स्टेडियम में ओलम्पिक्स के लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एलईडी स्क्रीन की लाँच

Listen to this article

5 Dariya News

मोहाली , 28 Jul 2021

Last updated on: Jul 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि टोक्यो 2020 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम, खासकर पंजाबी खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मॉस्को ओलम्पिक 1980 के बाद हॉकी में पदक हासिल कर लेंगे। स. सोढी ने आज राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सैक्टर 78 के स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों तक ओलम्पिक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऐलईडी स्क्रीन का उद्घाटन किया।राणा सोढी ने विश्वास ज़ाहिर किया कि वैश्विक मापदण्डों के मुताबिक सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सभी खेल मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ी कम-से-कम तीन या चार पदक ज़रूर जीतेंगे क्योंकि टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी भेजने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य है। खेल मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे खिलाडिय़ों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह ओलम्पिक में अपना सबसे बढिय़ा प्रदर्शन करेंगे। 

मंत्री ने आगे कहा कि जि़म्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने ओलम्पिक खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। इस मकसद के लिए खेल विभाग की तरफ से सैक्टर-78, स्पोर्टस कंपलैक्स में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रशंसकों की तरफ से सभी ओलम्पिक खिलाडिय़ों के प्रति अपना प्यार और स्नेह ज़ाहिर करने का यह एक सुनहरी अवसर है। इस सेल्फी प्वाइंट पर एक एलईडी स्क्रीन है, जिस पर ओलम्पिक-2020 के विभिन्न लाइव खेलों का प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने मोहाली के लोगों से अपील की कि वह इस सेल्फी प्वाइंट पर आएं और हमारे ओलम्पिक खिलाडिय़ों को उत्साहित करें।राणा सोढी ने दोहराया कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़ 25 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपए और काँस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि और बढिय़ा सरकारी नौकरी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी और खेल के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के नेतृत्व में तैयार की गई मोबाइल एप्लीकेशन खेड्डो पंजाब के शुरू होने से राज्य के खिलाड़ी और उभर रहे खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्टर कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय /राष्ट्रीय /राज्य लक्ष्यों की पहचान करने के साथ-साथ अपनी रूचि के अनुसार कोई भी खेल चुन सकेंगे।इस मौके पर खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, ज्वाइंट डायरेक्टर श्री करतार सिंह, ऐक्सियन स्पोर्टस श्री संजय महाजन, डीएसओ मोहाली श्रीमती गुरदीप कौर और क्षेत्र के उभर रहे खिलाड़ी उपस्थित थे।  

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , D.P.S. Kharbanda , Sports Stadium Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD