Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खिलाडिय़ों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्राम किया शुरू

खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण के नुक्ते और रोज़मर्रा की ख़ुराक संबंधी ऑनलाइन सारणी मुहैया करेंगे जि़ला खेल अफ़सर और कोच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज खिलाडिय़ों के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्राम की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक मौके के गवाह सम्बन्धित जि़लों के जि़ला खेल अफसरों और प्रशिक्षक और खेल विभाग के मुख्य कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी बने, जो ऑनलाइन माध्यम पर उपस्थित थे।डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा की हाजिऱी में अपनी सरकारी रिहायश से इस प्रशिक्षण प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए राणा सोढी ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्राम खिलाडिय़ों को तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा और कोविड-19 के बाद होने वाले अगले प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार रहने का रास्ता खोलेगा। उन्होंने कहा कि आगे से जि़ला खेल अफ़सर और प्रशिक्षक ऑनलाइन माध्यम के द्वारा प्रशिक्षण प्रोग्राम, नयी खेल तकनीकें और नुक्ते और रोज़मर्रा की ख़ुराक सारणी सीधा खिलाडिय़ों को भेजेंगे, जिससे उनका शरीर फुर्तीला बना रहे।बाद में वरिष्ठ अधिकारियों, जि़ला खेल अफसरों, प्रशिक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के अलावा खिलाडिय़ों को कोविड-19 के फैलाव को रोकने सम्बन्धी स्वास्थ्य प्रोटोकोल और अन्य एहतियाती कदमों संबंधी भी बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मंतव्य खिलाडिय़ों को मैदान में वापसी के लिए तैयार रखना है।इस मौके पर डिप्टी डायरैक्टर खेल करतार सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , D.P.S. Kharbanda , Director Sports

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD