Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

खेल मंत्री राणा सोढी की तरफ से ‘पंजाब का मान’ प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरूआत

 Rana Gurmeet Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, UNICEF, YuWaah, D.P.S. Kharbanda, Anurag Verma, Pride of Punjab, Abhishek Gupta, Tapinder Kaur Ghuman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2021

Last updated on: Apr 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ ‘पंजाब का मान’ प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत की और पंजाब सरकार और यूनीसेफ (युवाह) की तरफ से सांझे तौर पर तैयार की ‘वाइसिज़ आफ युवाह’ रिपोर्ट भी जारी की।खेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा और डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा समेत आनलाइन प्रोग्राम में शामिल होते हुये राणा सोढी ने बताया कि ‘पंजाब का मान’ प्रोग्राम पंजाब सरकार और यूनीसेफ (युवाह) की सांझी पहलकदमी है और इसके पहले पड़ाव की शुरुआत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से अगस्त 2020 में की गई थी। उन्होंने कहा कि दूसरे पड़ाव के अंतर्गत पंजाब का मान प्रोग्राम का उद्देश्य राज्य के नौजवानों को रोजगार सम्बन्धी मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, उद्यमशीलता कौशल और नौकरियों तक पहुँच प्रदान करना है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नौजवान संगठनों, सरकारी संस्थाओं, कारोबारी हिस्सेदारों, प्रौद्यौगिकी कंपनियों और बहुपक्षीय संस्थाओं को शामिल करते हुये पंजाब का मान प्रोग्राम का उद्देश्य राज्य के 22 जिलों में कम से कम 1,00,000 नौजवानों को रोजगार के मौकों, 21वीं सदी के उचित कौशल और नागरिक केन्द्रित फैसले लेने की संभावनाओं के साथ जोड़ना है। पंजाब सरकार और एन.जी.ओ. हिस्सेदारों के साथ सांझेदारी के तौर पर युवाह संस्था राज्य में नागरिक व्यस्तताओं के लिए प्रोग्राम बना रही है जिसका उद्देश्य 21वीं सदी की जरूरी हुनर जैसे आलोचनात्मक सोच, समस्या का हल, विचारों का अदान-प्रदान, डाटा निरधारण, समाधान के लिए अलग-अलग कदम उठाना और तबदीली लाने और फैसला लेने के समर्थ बनाना और स्थानीय नेताओं के तौर पर स्थापित करना है।अपने संबोधन के दौरान राणा सोढी ने कहा, ‘हम नौजवानों को सामाजिक वर्गों के साथ जोड़ने, तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ने, उनको हुनरमंद बनाने और बढ़िया रोजगार के योग्य बनाने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़े हैं। हम नौजवानों को समर्थ बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं क्योंकि यही हमारा भविष्य हैं। नोडल विभाग होने के नाते खेल और युवा सेवाएं विभाग इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए यूनीसेफ और हिस्सेदारों के साथ काम करने के लिए तैयार है।इससे पहले युवाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बड़े स्तर पर बनायी गई यू-रिपोर्ट चयन में 28,000 से अधिक नौजवानों की शिक्षा, कौशल और रोजगार तक पहुँच संबंधी पोल का मूल्यांकण किया गया है, जो हिस्सेदारी की तरफ से जारी की गई ‘वाइसिज़ आफ युवाह’ का हिस्सा हैं। इन जानकारियों के आधार पर पंजाब का मान प्रोग्राम कौशल, पेशे के मार्गदर्शन और रोजगार को नौजवानों के साथ जोड़ने के लिए पेश करेगा जिससे नौजवानों की इच्छाओं की पूर्ति में सहायता की जा सके।इसके उपरांत पैनल विचार-विमर्श भी किया गया जिसमें सरकारी स्कीमों को पंजाब के नौजवानों की जरूरतों के मुताबिक बनाने, उनके उद्यमों में मददगार बनाने और रोजगार प्रमुख बनाने संबंधी विचार किया गया। इस मौके पर खेल विभाग के संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह और गवर्नेंस फेलो तपिन्दर कौर घूम्मण भी मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , UNICEF , YuWaah , D.P.S. Kharbanda , Anurag Verma , Pride of Punjab , Abhishek Gupta , Tapinder Kaur Ghuman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD