Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से भारत पहुंचा रिजवान, राजस्थान में BSF के जवानों ने दबोचा

Nupur Sharma News: पाकिस्तान से भारत पहुंचा रिजवान ने बनाया था नूपुर शर्मा की हत्या का पूरा प्लान, पहले अशरफ श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह जाना चाहता था। यहां चादर चढ़ाने के बाद उसने नूपुर शर्मा की हत्या को अंजाम देना था.

Nupur Sharma Killer , Nupur Sharma Killer Pakistan , Pakistan Killer Arrested , Rajasthan , Nupur Sharma Killer Rizwan , Rizwan Ashraf , Rizwan Ashraf Arrest , Rizwan Ashraf Nupur Sharma , Nupur Sharma Rizwan Ashraf , BSF Arrest Nupur Sharma Killer , Nupur Sharma Killer Rizwan , Rizwan Ashraf , Rizwan Ashraf Arrest
Listen to this article

5 Dariya News

राजस्थान , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

Nupur Sharma News: भारतीय जनता पार्टी (भाजप) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान की वजह से मुस्लिम सुमदाय के लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था जो अभी भी भी शांत नहीं हुआ है. ऐसे में बड़ी खबर ये है कि नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए सीधा पाकिस्तान से एक घुसपैठिया भारत आ पहुंचा था। इसने नूपुर की हत्या का पूरा प्लान बनाया हुआ था. 

Also read Nupur Sharma: जानिए कौन है नूपुर शर्मा और कैसी रही इनकी पॉलिटिकल जर्नी

पाक से आया ये घुसपैठिया किसी को नुकसान पहुंचाए की इससे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसे पकड़ लिया। इस शख्स की पहचान रिजवान अशरफ के तौर पर हुई थी,जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. यह जानकारी भी मिली थी कि यह शख्स हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से देश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान में पंजाब के मंडी बहाव बीन के रहने वाले अशरफ के बारे में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. 

Also read आईएएनएस-सीवोटर स्नैप पोल : नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर भारतीयों की राय जुदा-जुदा, हिंसा व धमकियां जारी

नूपुर शर्मा की हत्या का था प्लान 

पाकिस्तान से भारत आने के पीछे बताई जा रही है मेन वजह नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह घुसपैठिया बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की  हत्या करना चाहता था. पैगम्बर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा दिये गये बयान से अशरफ आहत था. 

Also read  नुपुर के बयान पर अलकायदा की धमकी- हम अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधकर दिल्ली हिला देंगे

पहले अजमेर दरगाह जाना था

भारत घुसने के बाद रिजवान का सबसे पहला प्लान था अजमेर दरगाह जाना। जहाँ उसने चादर चढ़ाने के बाद सीधा नूपुर की हत्या को अंजाम देना था. आपको बता दें रिजवान 8वीं क्लास तक पढ़ा है जो हिंदी,उर्दू और पंजाबी तीनों भाषाएँ जानता है. 

पाकिस्तान में मौलवियों ने की थी बैठक 

सूत्रों के अनुसार नूपुर शर्मा के बयान के बाद पाकिस्तान में मौलवियों ने एक बैठक की थी। इस बैठक में अशरफ रिजवान भी शामिल हुआ था। इस बैठक के बाद ही उसने नूपुर शर्मा की हत्या करने का इरादा बना लिया था. 

लेकिन अब इस बात से बेफिक्र हैं की भारतीय जवानों ने इस धुसपैठियो को सही मौके पर पकड़ लिया है फ़िलहाल रिजवान के पास कोई हथियार नहीं मिला है लेकिन पूछताछ के दौरान इस मामले में अभी और खुलासे भी हो सकते हैं.

 

Tags: Nupur Sharma Killer , Nupur Sharma Killer Pakistan , Pakistan Killer Arrested , Rajasthan , Nupur Sharma Killer Rizwan , Rizwan Ashraf , Rizwan Ashraf Arrest , Rizwan Ashraf Nupur Sharma , Nupur Sharma Rizwan Ashraf , BSF Arrest Nupur Sharma Killer , Nupur Sharma Killer Rizwan , Rizwan Ashraf , Rizwan Ashraf Arrest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD