Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कृषि मंत्री ने बेंगलुरू में आयोजित राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Narendra Singh Tomar, Bengaluru, Karnataka, Basavaraj Bommai, Dr. Mansukh Mandaviya, Shobha Karandlaje, Kailash Choudhary
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेंगलुरू , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का प्राकृतिक खेती उत्कृष्ट केंद्र खोलने की मांग रखी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में अपनाई जा रही सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की सफलता के बारे में जानकारी प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेती की यह विधि काफी प्रचलित हो रही है और किसान-बागवान इसे सहज अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती प्रदेश की 99 प्रतिशत पंचायतों तक पहुंच चुकी है और शीघ्र ही प्रदेश की सभी पंचायतों में इसके सफल मॉडल देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश में फसल विविधिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही जाईका परियोजना, एचपी शिवा परियोजना और विश्व बैंक द्वारा पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास कार्यक्रम सहित अन्य परियोजनाओं की विकासात्मक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान की। 

उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त भी किया। इस सम्मेलन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केन्द्रीय रसायन व उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे व कैलाश चौधरी सहित सभी राज्यों से आए कृषि और बागवानी मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  हिमाचल से कृषि मंत्री के साथ प्रदेश के कृषि सचिव राकेश कंवर, कृषि निदेशक एन.के. धीमान और अन्य अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। 

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Narendra Singh Tomar , Bengaluru , Karnataka , Basavaraj Bommai , Dr. Mansukh Mandaviya , Shobha Karandlaje , Kailash Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD