Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत एक शहरी पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है : हरदीप सिंह पुरी

मंत्री ने कहा, सीपीडब्ल्यूडी सेंट्रल विस्टा परियोजना के जरिए कायाकल्प कर शासन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है सीपीडब्ल्यूडी ने अपना 168वां वार्षिक दिवस मनाया

Hardeep Singh Puri, Minister for Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Central Public Works Department, CPWD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत एक शहरी पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और राष्ट्रपति भवन एवं अन्य स्मारकों का अतुलनीय स्थापत्य स्वतंत्रता पूर्व के भारत की स्थापत्य विशेषज्ञता को दर्शाता है। पुरी आज यहां केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के 168वें वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री पुरी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यों को अंजाम दिया है और वह निर्माण प्रबंधन के क्षेत्र में एक अग्रणी उद्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पुराने सरकारी विभागों में से एक, सीपीडब्ल्यूडी ने राजधानी क्षेत्र और देश के अन्य हिस्सों के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में कई बदलाव देखे हैं।

मंत्री महोदय ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दिनों से लेकर आजादी के बाद और अब 21वीं सदी तक, सीपीडब्ल्यूडी की उपस्थिति निरंतर और आश्वस्तकारी रही है। किसी संस्था का वास्तविक चरित्र इस बात से परिलक्षित होता है कि वह समय के साथ अपने आप को कितनी अच्छी तरह ढाल लेती है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही सीपीडब्ल्यूडी राष्ट्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार विकसित हुआ है। 

श्री पुरी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक व संसद भवन जैसी अन्य समान रूप से प्रतिष्ठित परियोजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का विकास किया। श्री पुरी ने कहा कि आज भी यह संस्था सेंट्रल विस्टा परियोजना के जरिए नए संसद भवन, वीपी एन्क्लेव और कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट का विकास कर शासन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 

उन्होंने कहा, सीपीडब्ल्यूडी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि वह राष्ट्रीय सीमाओं को भी पार कर गया है। सीपीडब्ल्यूडी ने अफगानिस्तान के संसद भवन का निर्माण किया है और यह अफगान लोगों के साथ भारत की अटूट मित्रता का प्रतीक है। श्री पुरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सीपीडब्ल्यूडी की भूमिका में एक बार फिर सुधार दिखाई दे रहा है। जब भी कोई सुधार और संशोधन होता है, तो उसके साथ कुछ कठिनाइयां भी आती हैं और वे ऐसे लोगों से आती हैं जिनका गतिविधियों में निहित स्वार्थ होता है। 

आज हम जो निर्माण कर रहे हैं वह सिर्फ आज और कल के लिए नहीं बल्कि अगले 250 वर्षों के लिए कर रहे हैं। इसलिए गुणवत्ता को लेकर कोई भी कमी हमें बहुत महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में आपके पास समान स्तर की प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत महामारी के बाद की दुनिया में सफलतापूर्वक पांव रख रहा है, निर्माण भारत को एक लचीले, टिकाऊ और समावेशी भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

श्री पुरी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हो रही है कि सीपीडब्ल्यूडी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ संरचनाओं को प्राथमिकता दे रहा है। ऐसी प्रौद्योगिकी जो निर्माण जीवनचक्र में कार्बन फुटप्रिंट को कम करती हैं और इस काम में स्वदेशी व स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग होता है। मंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पुरी ने सीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रकाशित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया और संशोधित वेबसाइट के छह मॉड्यूल भी लॉन्च किए।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , Minister for Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Central Public Works Department , CPWD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD