Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूआईडीएआई ने जालंधर में आधार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की

डिप्टी डायरैक्टर जनरल ने 0-5 और 5-18 वर्ष वर्ग के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने की आवश्यकता पर दिया जोर

DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, UIDAI, Unique Identification Authority of India, Bhawna Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

यूनिक आईडैटीफेशन अथारिटी (यूआईडीएआई) के डिप्टी डायरैक्टर भावना गर्ग ने मंगलवार को जिले में आधार रजिस्ट्रेशन की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ 0-5 वर्ष और 5-18 वर्ष के आयु वर्ग सहित रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया।

डिप्टी डायरैक्टर जनरल, जिनके साथ डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी भी मौजूद थे ने अधिकारियों से जिले में आधार पंजीकरण में तेजी लाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 177 आधार नामांकन केंद्र चल रहे हैं, उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलों में और अधिक आधार नामांकन किटों को कार्यशील बनाया जाए ताकि 18 साल से कम उम्र की आबादी को जल्द ही कवर किया जा सके।भावना गर्ग ने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक्स फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन को अपडेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि आधार नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता अपडेट/सुधार करने के लिए 50 रुपये और फोटो या आईरिस या फिंगरप्रिंट अपडेट करने के लिए 100 रुपये चार्ज करता है। उन्होंने कहा कि अधिक शुल्क लेने की स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

डिप्टी डायरैक्टर ने कहा कि लोगों को आधार नामांकन/अपडेट करते समय अपने विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए क्योंकि आधार में नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे विवरणों को अपडेट करने की एक सीमा होती है। उन्होंने कहा कि आधार में नाम को दो बार अपडेट किया जा सकता है और जन्म तिथि को एक बार अपडेट किया जा सकता है जबकि लिंग विवरण में एक बार सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आधार उन निवासियों की जानकारी को मैन्युअल रूप से अपडेट करने की सुविधा भी प्रदान करता है जो आधार में नाम, लिंग, जन्म तिथि और पता सहित जनसंख्या विवरण ऑनलाइन अपडेट करना चाहते है। उन्होंने कहा कि इन विवरणों को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए निवासी के मोबाइल नंबर को आधार में पंजीकृत करना होगा। 

उन्होंने कहा कि 50 रूपये की फीस अदा कर यूडीआईएआई की वेबसाइट से आधार पीवीसी कार्ड मंगवाए जा सकते हैं। निवासी अपने मोबाइल फोन पर एम आधार डाउनलोड कर सकते हैं, जो न केवल उन्हें अपने मोबाइल फोन पर आधार रखने की अनुमति देता है बल्कि उन्हें कई ऑनलाइन आधार सेवाओं तक पहुंचने में भी मदद करता है।

इस दौरान घनश्याम थोरी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डीआईओ, एनआईसी रंजीत सिंह, डी.एफ.एससी. हरवीन कौर, डिप्टी सीईओ राजीव जोशी, डीएम सेवा केन्द्र हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , UIDAI , Unique Identification Authority of India , Bhawna Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD