नुपुर पर अब उदयपुर में बवाल: खंजर से काटा युवक का गला,PM मोदी को भी धमकी, 3000 पुलिस जवान तैनात

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नुपुर पर अब उदयपुर में बवाल: खंजर से काटा युवक का गला,PM मोदी को भी धमकी, 3000 पुलिस जवान तैनात

Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News, Narendra Modi, Narendra Modi Threatned
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के उदयपुर में युवक की हत्या पर बवाल हो गया है। Nupur Sharma को सपोर्ट करना एक 8 साल के लड़के को भारी पड़ गया। धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में तीन लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी। युवक की हत्या के मामले में जिले में बवाल मच चुका है। उदयपुर के कई बाजार घटना के विरोध में बंद किए जा चुके हैं। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे उदयपुर में 6 IPS अधिकारियों समेत 3000 पुलिसकर्मी पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाने पर विचार कर रही है।

घटना के बाद से पूरे प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो चुका है। ट्विटर फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर यही मामला गरमाया हुआ है। मामले को लेकर हिंसा नहीं भड़के। इसके लिए साइबर पुलिस भी सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही जहां पर घटना हुई है वहां भी लोगों के साथ व्यापारी समूहों का आना शुरू हो गया है। कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज चौधरी सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर तैनात किए जाते हैं। लोग मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। युवक के शव को लेने पर भी भारी विरोध हो सकता है। वहीं कातिलों ने वीडियो बनाकर खुद कबूल किया है कि उन्होंने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। वहीं उन्होंने PM मोदी और नुपुर शर्मा को भी धमकी दी है कि दोनों का यही अंजाम होगा।

घटना के बाद अब पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना नजर आ रही है। उदयपुर SP मनोज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल लगा दिया गया है। बड़ी बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। जो भी अपराधी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवक को जो धमकियां मिली उसके भी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। कुछ आरोपियों की पहचान भी हुई है। इनकी धरपकड़ के लिए टीम भी भेज दी गई है।

लोगों की सुरक्षा और घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे उदयपुर जिलें में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सुविधा को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही CM अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया- उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

 

Tags: Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News , Narendra Modi , Narendra Modi Threatned

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD