Breaking: 8 साल के बेटे ने नुपुर शर्मा को किया था सपोर्ट... आज दिनदिहाड़े हो गई पिता की हत्या

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

Breaking: 8 साल के बेटे ने नुपुर शर्मा को किया था सपोर्ट... आज दिनदिहाड़े हो गई पिता की हत्या

Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उदयपुर , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Nupur Sharma को सपोर्ट करना एक 8 साल के लड़के को भारी पड़ गया। धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में तीन लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।  फिलहाल पुलिस ने शव को MB हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है, और इसकी तहकिकात में जुट गई है।

ये है वारदात का वीडियो- 

खबर है कि मृतक कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने उसके मोबाइल से नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और तीन आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद हिंदू संगठन में काफी गुस्सा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलने के बाद धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। 

नाप देने के बहाने दुकान में घुसे कातिल-

कन्हैयालाल तेली (40) का धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक उनपर तलवार और खंजर से हमले किए। कन्हैयालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने ट्वीट कर उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

वहीं दूसरे ट्वीट में गहलोत ने लिखा- मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

 

Tags: Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Ashok Gehlot , Udaipur News , Rajashthan News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD