Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अटल डुल्लू ने आर.एस. पुरा में फ्रूट प्लांट नर्सरी, चकरोई का दौरा किया

Atal Dulloo, Agriculture Production and Farmer Welfare Department, AP&FWD, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Mega Fruit Plant Nursery Chakroi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने आज मेगा फ्रूट प्लांट नर्सरी, चकरोई, आरएस पुरा का दौरा किया। यहां विकसित की जा रही मेगा नर्सरी विभाग के इतिहास में विशेष रूप से उच्च घनत्व वाले फल पौधों की किस्मों के उत्पादन हेतु अपनी तरह की पहली होगी। यह जम्मू प्रांत के हमारे किसानों की उच्च घनत्व वाले फल पौधों की आवश्यकता को काफी हद तक पूरा करेगा।

निदेशक बागवानी जम्मू राम सेवक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव का स्वागत किया और उन्हें नर्सरी में 805 कनाल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नर्सरी को आम, अमरूद, लीची, साइट्रस आदि के उच्च घनत्व वाले फल पौधों की गुणवत्ता के उत्पादन के लिए नवीनतम तकनीकों के साथ विकसित किया जाएगा। 

इसके अलावा, देश भर के प्रमुख कृषि/बागवानी संस्थानों से खरीदे गए मदर प्लांट्स को आगामी वर्षा ऋतु में रोपित किया जाएगा।दौरे के दौरान एसीएस ने साइट्रस का पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण प्लांट सामग्री के उत्पादन हेतु 2000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित हाई-टेक पली हाउस का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने वैज्ञानिक तर्ज पर मेगा नर्सरी विकसित करने में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को अधिक से अधिक गुणवत्ता वाली पौध सामग्री का उत्पादन करने के लिए अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि इससे आम किसान लाभान्वित हो सके।इस अवसर पर निदेशक कृषि जम्मू, संयुक्त निदेशक बागवानी जम्मू, मुख्य बागवानी अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, एचडीओ और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production and Farmer Welfare Department , AP&FWD , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Mega Fruit Plant Nursery Chakroi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD