Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिसोदिया बोले, दिल्ली के स्कूल, अस्पताल देखेगी गुजरात भाजपा की टीम, पार्टी ने किया खंडन

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi, Delhi Deputy Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

दिल्ली सरकार का कहना है कि गुजरात भाजपा की एक टीम दिल्ली के स्कूलों अस्पतालों व मोहल्ला क्लीनिक की हकीकत जानने के लिए दिल्ली आई है। आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि दिल्ली में आप के विधायक गुजरात से आई भाजपा की टीम को दिल्ली के स्कूल और अस्पताल दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि गुजरात से आई भाजपा की टीम ने इसका खंडन किया है। 

गुजरात भाजपा की टीम के सदस्य अमित ठाकेर का कहना है कि गुजरात भाजपा की एक टीम दिल्ली आई जरूर है, लेकिन यह टीम दिल्ली में केंद्र सरकार व भाजपा के निकायों द्वारा किए गए विकास कार्यो को देखने के लिए आई है। इन विकास कार्यो में सेंट्रल विस्ता जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "पता चला कि गुजरात भाजपा की टीम दिल्ली के स्कूल-मोहल्ला क्लिनिक देखने आ रही है। 

हमने गुजरात की इस टीम के स्वागत के लिए और इन्हें स्कूल व मोहल्ला क्लिनिक दिखाने के लिए 5 विधायकों की टीम बनाई है। दिल्ली की टीम में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी, कुलदीप कुमार और गुलाब सिंह को रखा गया है।"सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं, उन्होंने कहा, "हमारे ये पांचों विधायक गुजरात भाजपा का स्वागत करेंगे और उन्हें दिल्ली के जिस क्षेत्र में भी वो चाहें, जो भी स्कूल, अस्पताल या मोहल्ला क्लिनिक वे देखना चाहें, उन्हें दिखाएंगे। 

दिल्ली सरकार अन्य राज्यों के अतिथियों का हमेशा स्वागत करती है।"उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के यही 5 विधायक एक ह़फ्ते के बाद गुजरात का दौरा करेंगे। सिसौदिया के मुताबिक, आप के विधायक आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, कुलदीप कुमार और गुलाब सिंह गुजरात जाकर वहां के स्कूल-अस्पताल देखेंगे। 

शिक्षा मंत्री ने कहा, "मुझे भरोसा है कि गुजरात सरकार भी इसी प्रकार उनका स्वागत करेगी और जहां भी हमारे विधायक चाहें, उन्हें अपने स्कूल और अस्पताल दिखाएगी।"हालांकि गुजरात से आई भाजपा की टीम ने दिल्ली सरकार के दावों का पूरी तरह खंडन किया है। उनका कहना है कि वे दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई परियोजनाओं को देखने के लिए आए हैं। 

आम आदमी पार्टी के दावे को खारिज करते हुए इस टीम का कहना है कि जैसा आप कह रही है, वैसा कुछ भी नहीं है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Delhi Deputy Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD