Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने प्रस्तावक

Election Special, India, New Delhi, Presidential Poll, Draupadi Murmu, Narendra Modi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नामांकन के प्रस्तावक बने हैं। मुर्मू ने संसद भवन परिसर में राज्य सभा महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन दाखिल किया। संसद भवन में उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

उनके नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल के अलावा एनडीए के दलों के कई नेता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के नेता भी उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहे। 

सबसे खास बात यह है कि भाजपा ने आदिवासी समुदाय से आने वाले अपने और सहयोगी दलों के सांसदों से भी प्रस्तावक या अनुमोदक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करवा कर एक राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश की है। आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 

देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच होना है।

 

Tags: Election Special , India , New Delhi , Presidential Poll , Draupadi Murmu , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD