कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार गिरफ्तार..दंगों में पत्थरबाजों को खिलाई थी बिरयानी

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार गिरफ्तार..दंगों में पत्थरबाजों को खिलाई थी बिरयानी

Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Kanpur Violence, Mukhtar Baba, Mukhtar Baba News, Mukhtar Baba News In Hindi, Baba Biryani
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कानपुर , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

Kanpur में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब इस मामले में UP पुलिस ने मशहूर रेस्त्रां बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मुख्तार बाबा ने हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी को फंड दिया था। इतना ही नहीं मुख्तार बाबा पर कईं और भी क्रिमनल केस दर्ज हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने कई बड़े नाम उगले थे। उन्हीं में से एक बाबा बिरयानी का नाम क्राउडफंडिंग से जुड़ा था। बाबा बिरयानी ने पत्थरबाजी के लिए बुलाए गए लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और फंडिंग में मदद की थी। यही नहीं  प्राचीन मंदिर के एक हिस्से पर कब्जा कर बिरयानी की दुकान खोलने के मामले में भी बाबा बिरयानी का नाम आ चुका है। पुलिस गिफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ में  जुट गई है।

जैसा की आप जानते ही हैं कि 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हुआ था। दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे और कुछ ही देर में हिंसा भड़क गई थी। पुलिस पर भी जमकर पत्थरबाजी हुई थी। यहां दुकानें बंद कराने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है। मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।  हिंसा में उपद्रवियों ने पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया था। जांच के बाद पता चला कि हिंसा से ठीक पहले पेट्रोल पंपों से पेट्रोल खरीदा गया था। आपको ये भी बता दें कि ये हिंसा नुपुर शर्मा के बयान को लेकर हुई थी। नूपुर शर्मा के एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी से हुई थी, जिसके बाद देश क्या पूरी दुनिया में बवाल हुआ और नुपुर का विरोध हुआ। 

मुस्लिम समुदाय की मांग नुपुर शर्मा ने जो गुनाह किया है, इसके लिए उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। देश विदेश में हुए विरोध के चलते बीजेपी ने नुपुर शर्मा को पार्टी से भी निकाल दिया था। वहीं कानपुर हिंसा में पुलिस ने अब तक 13 FIR दर्ज की हैं। अबतक 57 लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी जफर हयात और उसके साथी को पुलिस ने कानपुर जेल से दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट कर दिया है।

 

Tags: Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Mukhtar Baba , Mukhtar Baba News , Mukhtar Baba News In Hindi , Baba Biryani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD