Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- हमें योग को जानना है और हमें योग को जीना है

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Yoga Day, International Yoga Day 2022 , International Yoga Day 2022 Date , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme , Why Is Yoga Day Celebrated, Yoga
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मैसूर (कर्नाटक) , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'योग जीवन जीने का एक तरीका बन गया है।' देश के 75 ऐतिहासिक केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए है। 2015 से, हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता है। 

इस साल के योग दिवस का विषय 'मानवता के लिए योग' है। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केंद्रों द्वारा सदियों से पोषित की गई योग ऊर्जा आज वैश्विक स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का आधार बनता जा रहा है और मानव जाति को स्वस्थ जीवन प्रदान कर रहा है। 

मोदी ने कहा, "आज हम देखते हैं कि योग घरों से निकलकर पूरे विश्व में फैल गया है और यह आध्यात्मिक अनुभूति की तस्वीर है, यह प्राकृतिक और साझा मानव चेतना की तस्वीर है। योग अब एक वैश्विक त्योहार बन गया है। योग किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है, इसलिए इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- 'मानवता के लिए योग' है।

"पीएम मोदी ने योग दिवस को विश्व स्तर पर नई पहचान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, "योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है। योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है। यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। 

ब्रह्मांड हमसे शुरू होता है, और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।"प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, कि भारत ऐसे समय में योग दिवस मना रहा है, जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष, अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है। पीएम मोदी ने कहा, "भारत के ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योग का अनुभव भारत के अतीत, भारत की विविधता और भारत के विस्तार को एक साथ जोड़ने जैसा है।

"पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, "दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे। योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।"मोदी ने कहा कि योग हमारे लिए केवल जीवन का हिस्सा नहीं है, आज यह जीवन का एक जीने का तरीका बन गया है। 

उन्होंने कहा कि योग को किसी विशेष समय और स्थान तक सीमित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, "हम कितने भी तनावपूर्ण क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें आराम देता है और हमारी उत्पादकता को बढ़ाता है, इसलिए हमें योग को एक अतिरिक्त काम के रूप में नहीं लेना है। हमें योग को जानना है और हमें योग को जीना है। 

हमें योग को प्राप्त करना है, हमें योग को अपनाना है। जब हम योग को जीना शुरू करेंगे तो योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख और शांति का उत्सव मनाने का माध्यम बनेगा।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Yoga Day , International Yoga Day 2022 , International Yoga Day 2022 Date , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme , Why Is Yoga Day Celebrated , Yoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD