नुपुर शर्मा के बाद एक और BJP नेत्री के बयान पर बवाल: बोलीं- लगता है इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाए

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नुपुर शर्मा के बाद एक और BJP नेत्री के बयान पर बवाल: बोलीं- लगता है इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाए

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Sunita Dayal, Sunita Dayal nEWS, Sunita Dayal Comment
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

Nupur Sharma के पैगंबर को लेकर दिए बयान ने पूरे देश में वबाल मचा रखा है। जगह-जगह हिंसा और पत्थरबाजी हुई। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और भाजपा नेत्री ने विवादित और भड़काऊ बयान दे दिया है। उत्तर प्रदेश BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष Sunita Dayal ने बुलंदशहर के कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो लोग हिंदू देवी, देवता और हिंदू धर्म पर टिप्पणी करते हैं, ऐसा लगता है उनका गला उड़ा दिया जाए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस में Sunita Dayal किसी मुस्लिम नेता का गला उड़ाने की बात कर रही हैं। हालांकि वीडियो में उस नेता का नाम नहीं लिया गया है। सुनीता दयाल ने कहा कि, मैं दो दिन पहले एक वीडियो देख रही थी। जिसमें एक मोमडंन नेता शायद कश्मीर के थे, जिस भाषा में वो बोल रहे थे कि पता नहीं कितने-कितने भगवान होते हैं। हिंदुओ में कोई राम है, कोई लक्ष्मी है, कोई वैभव लक्ष्मी आ गई और कोई गणेश…।

जितनी भी इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, देखकर खून खौलता है, लगता है… इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाए। सुनीता दयाल के इस बयान पर अब बवाल हो गया है। विपक्षी दलों ने बीजेपी और सुनीता को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा- कितनी नफ़रत घोलोगे ? जितना हिंदुओ के साथ बुरा अब हो रहा है, उतना कभी नही हुआ, जितने मंदिर भाजपा राज में टूटे हैं, उतने कभी नही टूटे। कश्मीरी हिंदुओं को आज फिर पलायन करना पड़ रहा है। अब भाजपा कब ज़िम्मेदारी लेगी? जो भगवान हम सबकी रक्षा करते हैं, उनका कोई क्या बिगाड़ेगा।

ये भी पढ़ें- नुपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी कंगना, बोलीं- ये अफगानिस्तान नहीं,देवताओं का अपमान सहन नहीं होगा

सुनीता दयाल के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान को भी नुपुर शर्मा वाले तराजू में तौला जा रहा है। लोग इसे विवादित और भड़काऊ बयान कह रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि- ये भड़काऊ भाषण नहीं है क्या? सार्वजनिक रूप से इस तरह के शब्द सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। अब इनका क्या होगा? बीजेपी द्वारा इन्हें भी सस्पेंड किया जाएगा क्या, जैसे नुपुर शर्मा को किया गया था। अगर इन्हें सस्पेंड नहीं किया गया तो क्या हम मान लें कि ये नफरत भरा भाषण नहीं है, या तो प्यार के बोल हैं। 

ये भी पढ़ें- नुपुर शर्मा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर कश्मीर का फैजल वानी गिरफ्तार.. अब मांग रहा माफी

Nupur Sharma का बयान पहले ही लगा चुका है आग

नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर पर दिए गए बयान से पूरे देश में कैसा बवाल  हुआ ये तो आप सब देख ही चुके हैं। UP, दिल्ली, बंगाल सहित कईं जगहों पर हिंसा हुई और कईं लोगों ने अपनी जान गंवाई। पुलिस पर पत्थरबाजी हुई, गोलीबारी हुई और गाड़ियों को आग के हवाले किया गया। पूरे देश में हुई इन हिंसाओं के चलते पुलिस ने 400 से अधिक दंगाइयों को गिरफ्तार किया। वहीं बयान के बाद नुपुर शर्मा भी पूरी तरह अंडरग्राउंड हो गई हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

नुपुर ने मीडिया से अनुरोध किया था कि उनके निवास स्थान की जानकारी सार्वजनिक ना की जाए क्योंकि उनपर और उनके परिवार पर कभी भी हमला हो सकता है। जिस तरह से नुपुर के बयान ने तूल पकड़ा था अब सुनीता दयाल का बयान भी उसी रास्ते पर जाता दिख रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी सुनीता पर कोई एक्शन लेती है या नहीं।

हाल ही में इस बीजेपी नेत्री के भी बिगड़े थे बोल, यहां देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Sunita Dayal , Sunita Dayal News , Sunita Dayal Comment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD