Pakistan: लोगों के चाय पीने पर क्यों रोक लगा रहा है पाकिस्तान? जानिए क्या है ये मामला

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

Pakistan: लोगों के चाय पीने पर क्यों रोक लगा रहा है पाकिस्तान? जानिए क्या है ये मामला

Ahsan Iqbal, Pakistan, Secretary General of Pakistan Muslim League, Muslim League, Ahsan Iqbal News, Pakistan Tea Ban, Pakistan Tea News, Tea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पाकिस्तान , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

Pakistan: आर्थिक संकटो से जूझ रहा पाकिस्तान अपने लोगों को चाय पीने से रोक रहा है। पाकिस्तानी योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल (Ahsan Iqbal) ने जनता से चाय का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की और कहा कि इस कदम से सरकार को आयात खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान की सरकार कर्ज लेकर चाय का आयात कर रही है इसलिए वह चाहती है कि इस पर आने वाले आयात खर्च को कम किया जाए।

पाकिस्तान के ऐसे हालातों को देखकर मंत्री ने व्यपारियों और देश के लोगों से आग्रह किया की वे उनके इस मुश्किल दौर से निकलने में अपना पूरा सहयोग दें। यही नहीं इस समय पलिस्तान के हालात ऐसे हैं की देश बिजली के बड़े संकट से जूझ रहा है इसलिए मंत्री ने आगे व्यपारियों से कहा सभी लोग अपनी दुकानों को रात 8:30 बजे तक बंद कर दें।

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए अहसान इकबाल ने कहा, 'मैं देश के लोगों से चाय का सेवन रोजाना एक या दो कप कम करने की अपील करता हूं, क्योंकि हम चाय के आयात के लिए भी पैसे उधार लेते हैं.' 

बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने पिछले महीने ही आयात खर्चों को कम करने के लिए 41 वस्तुओं के आयात पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन ऐसा करने से भी कुछ ज़्यादा फ़ायदा नहीं हुआ हलांकि इस आयात खर्च के बिल में कुल 60 करोड़ डॉलर ही कमी आई।

सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम का साइड इफ़ेक्ट कारों, मोबाइल फोन, सौंदर्य प्रसाधन, सिगरेट, खाद्य उत्पादों, कुछ कपड़ों और प्रसाधनों के आयात पर पड़ा। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चीन से खैरात नहीं बल्कि निवेश चाहता है: शहबाज शरीफ

मीडिया की माने तो इकबाल ने अपने आर्थिक स्थियों के संकट का आरोप पाकिस्तान की पिछली सरकार की अर्थव्यवस्था पर लगाया है। इकबाल ने कहा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह किया है ये कहते हुए अपना अपराध स्वीकार लिया कि हमारी सरकार इस सत्ता में आकर इन सब संकटों पर फंस गई है।’

यही नहीं इकबाल ने ये भी कहा कि वे कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर दे रहे हैं और किसानों को गेहूं, चीनी और कपास के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जा रहा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पाम तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि देश को इसके निर्यात से विदेशी मुद्रा के आने से आर्थिक स्थियों से निपटने का थोड़ा सहारा मिल सकें।

 

Tags: Ahsan Iqbal , Pakistan , Secretary General of Pakistan Muslim League , Muslim League , Ahsan Iqbal News , Pakistan Tea Ban , Pakistan Tea News , Tea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD