Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का मेकशिफ्ट अस्पताल सुपर स्पैशियलिटी सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Rakesh Jamwal, Inder Singh Gandhi, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मंडी में नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आइरिस-2022 के समापन समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मंडी का मेकशिफ्ट अस्पताल कोरोना महामारी के पूर्ण रूप से समाप्त होने के उपरान्त सुपर स्पैशियलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा तथा चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस चिकित्सा महाविद्यालय की प्रगति को स्वयं देखा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय एवं अस्पताल का उद्दश्य उच्च क्षमता, समर्पित तथा संवेदनशील चिकित्सकों के माध्यम से उच्च गुणात्मक शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह महाविद्यालय मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति तथा बिलासपुर जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में 23 विभाग कार्यशील है तथा अन्य विभागों की स्थापना के लिए प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में प्रतिवर्ष 120 सीटों की क्षमता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए चिकित्सा विद्यार्थियों को जीवन की एकरूपता को बदलने के लिए अपना मनोबल बनाए रखने की सलाह दी। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में समाज की पीड़ा को दूर किया जाता है इसलिए यह आवश्यक है कि चिकित्सकों को भी मनोरंजन के कुछ पल मिल सकं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा प्रदेश होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में आज केवल सरकारी क्षेत्र में ही छः चिकित्सा महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों के 500 पद भरने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशिक्षु चिकित्सकों के स्टाईपंड को बढ़ाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खेल के मैदान के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाविद्यालय की पत्रिका एसक्लेपियस का विमोचन किया। उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शपथ भी दिलवाई। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। 

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल वर्ष 2018 में 250 बिस्तर क्षमता के साथ आरम्भ किया गया था लेकिन आज अस्पताल की बिस्तर क्षमता 500 है। 

उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लगभग 20 पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिससे अब अस्पताल में प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है। महाविद्यालय के एससीए के अध्यक्ष सचिन ग्रेवाल ने कहा कि आइरिस फेस्ट 2022 में लगभग 1150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें से 450 विद्यार्थी राज्य के पांच अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों से भाग ले रहे हैं।

सुंदरनगर के विधायक राकेश जाम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा रजनीश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Rakesh Jamwal , Inder Singh Gandhi , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD