UP के बाद बंगाल में हिंसा: मस्जिदों से निकली भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरों की बारिश.. थाना फूंका

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

UP के बाद बंगाल में हिंसा: मस्जिदों से निकली भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरों की बारिश.. थाना फूंका

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , West Bengal , West Bengal Protest , Paigambar Muhammad Row
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा के बयान के बाद पूरा देश हिंसा की आग में जल रहा है। देश के कईं राज्यों में दंगे भड़क गए हैं। जुमे की नवाज के बाद कल यानी शुक्रवार पूरा UP जल उठा। वहीं शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भी जमकर हिंसा हुई। नमाज के बाद मस्जिदों से निकली भीड़ ने हावड़ा में जमकर पत्थरबाजी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सड़कों पर टायर जलाकर नारेबाजी की। बवालियों ने हावड़ा डोमजूर थाने पर पहले पथराव किया फिर उसे फूंक दिया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए शहर में 13 जून तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

बवाली यहीं नहीं रुके, उलुबेरिया में भाजपा के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया। हावड़ा में इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है। प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए उलूबेरिया, पांचला और डोमजूर समेत कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हिंसा के बाद पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने लिखा, आज राज्य में इस भयानक स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने और लोगों की जान व मूल्यवान संपत्ति को बचाने के लिए शहर में भारतीय सेना या अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का अनुरोध करता हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे देश में जो हिंसा हो रही है उसका कारण सिर्फ और सिर्फ नुपुर शर्मा का विवादित बयान है, जो उन्होंने पैगंबर पर दिया था। प्रदर्शनकारी भड़काऊ नारेबाजी करते हुए नेता नूपुर शर्मा को फांसी पर लटकाए जाने की मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जवानों पर हमला बोल दिया। भीड़ की ओर से अचानक हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरे देश में हालात नाजुक बने हुए हैं। पुलिस उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनकी तादाद ज्यादा होने की वजह से स्थिति काबू में नहीं है।

क्या है पूरा मामला- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। ये विवाद तूल पकड़ता गया जिसके बाद नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया। चारों तरफ नुपुर की आलोचना होने लगी।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , West Bengal , West Bengal Protest , Paigambar Muhammad Row

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD