Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू के अस्सी प्रतिशत बीएड के विद्यार्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2022 में सफल हुए

सफल विद्यार्थियों को मेघालय ; पश्चिम बंगाल; कर्नाटक; उत्तर प्रदेश; हरयाणा; पंजाब आदि के टॉप स्कूलों में जॉब्स मिलीं

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal,  Meghalaya, West Bengal, Karnataka, Uttar Pradesh, Haryana, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) फाइनल ईयर के अस्सी फीसदी विद्यार्थियों ने अपने पहले ही प्रयास में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी)- 2022 में सफलता हासिल की है| अकादमिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट दक्षता साबित करते हुए, बी.एड के इन विद्यार्थियों  को  पूरे भारत में मेघालय, पश्चिम बंगाल; कर्नाटक; उत्तर प्रदेश आदि के प्रसिद्ध संस्थानों में जॉब्स मिलीं हैं । इन चयनित विद्यार्थियों  के शुरुआती पैकेज 4.8 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हैं। 

कुछ शीर्ष नियुक्ति वाले स्कूलों में नालंदा गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (मैसुरु, कर्नाटक); बीडीडब्ल्यू इंटरनेशनल स्कूल (शिलांग); आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा (बर्दवान, पश्चिम बंगाल); एम आर जयपुरिया स्कूल (लखनऊ); प्रज्ञानम (गुरुग्राम); खालसा पब्लिक स्कूल (सहारनपुर); सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (वाराणसी); श्री कृष्ण प्रणमी पब्लिक स्कूल (हिसार, हरियाणा); जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (होशियारपुर, पंजाब); ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लुधियाना, पंजाब) आदि शामिल हैं।

सफल हुए बीएड विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल  ने  बताया कि एलपीयू का स्कूल ऑफ़ एजुकेशन विभिन्न प्रयासों के माध्यम से अपने विद्यार्थियों में रोजगार कौशल विकसित करता है जो मेहनती विद्यार्थियों की  शानदार सफलता के लिए वरदान सिद्ध होता  है। 

एलपीयू में स्कूल ऑफ एजुकेशन एनईपी-2020  की जरूरतों के अनुसार संबंधित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए 21वीं सदी के तकनीकी कौशल से लैस शिक्षकों को तैयार करने के प्रति विशेष रूप से प्रयास करता है|  सीटीईटी  मैप किए गए पाठ्यक्रम; डेमो सबक; ई-लर्निंग  सामग्री; और, उद्योग  के विशेषज्ञों की वर्कशॉप्स  के माध्यम से तैयार हुए ये विद्यार्थी बहुमुखी प्रोफाइल जैसे  कि विषय  विशेषज्ञ, ऑनलाइन  शिक्षक, शैक्षिक  सलाहकार आदि के लिए भी उपयुक्त हो जाते हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Meghalaya , West Bengal , Karnataka , Uttar Pradesh , Haryana , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD