जहांगीरपुरी में एक बार फिर बवाल: जमकर बरसे पत्थर, गाड़ियों के शीशे तोड़े.जाहीर को खोज रही पुलिस

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जहांगीरपुरी में एक बार फिर बवाल: जमकर बरसे पत्थर, गाड़ियों के शीशे तोड़े.जाहीर को खोज रही पुलिस

Jahangirpuri, Jahangirpuri Vivad, Jahangirpuri Protest, Jahangirpuri News, Jahangirpuri Violence, New Delhi, Agitation, Jahangirpuri Stone Pelting, Stone Pelting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

दिल्ली में फिर तनाव बढ़ गया है। जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। खबर है कि एक पक्ष के कई लोग  I-Block में इकट्ठा हो गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं, डीसीपी ने सांप्रदायिक घटनाक्रम से इनकार किया है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रात में PCR को सूचना मिली थी कि इलाके में तोड़फोड़-पथराव हो रहा है। जांच में पता चला कि जहीर नाम का लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ समीर और शोएब की तलाश में आई ब्लॉक आया था। वो कथित तौर पर नशे में थे और जब उन्हें कोई नहीं मिला तो उन्होंने पत्थर फेंके, जिसमें 3 वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

बता दें कि अप्रैल में भी जहांगीरपुरी में हिंसक घटना हुई थी। 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर कुछ लोग शोभायात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान कुछ शरारती लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव किया था। पथराव की घटना के बाद जहांगीरपुरी में हिंसा भड़की थी। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की घायल हुए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 आरोपियों पर NSA लगाया है। वहीं कानपुर में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खूब पत्थरबाजी हुई थी और पेट्रोल बम भी जलाए। योगी सरकार और पुलिस ने एक्शन लिया और करीब 50 दंगाइयों को हिरासत में लिया।

 

Tags: Jahangirpuri , Jahangirpuri Vivad , Jahangirpuri Protest , Jahangirpuri News , Jahangirpuri Violence , New Delhi , Agitation , Jahangirpuri Stone Pelting , Stone Pelting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD