Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता हुई बेहद खराब, कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर

Khas Khabar, New Delhi, Air Quality Index, AQI, Central Pollution Control Board, CPCB, Weather, Indian Meterological Department, IMD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

आमतौर पर इस मौसम में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ठीक-ठाक रहती है, लेकिन मौजूदा आकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को बेहद खराब श्रेणी में चला गया। वहीं, कुछ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। एक्यूआई की स्थिति : शून्य और 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा है, 51 और 100 के बीच मध्यम से थोड़ा ऊपर है, 101 और 200 के बीच मध्यम में और 201 और 300 खराब है। 301 और 400 बहुत खराब माना जाता है, फिर 401 और 500 के बीच को गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में तूफान ने खलबली मचा दी, जहां तेज हवाओं के कारण धूल उड़ी। 

सफर के संस्थापक परियोजना निदेशक गुफरान बेघ ने कहा, दिल्ली और आसपास के हरियाणा के इलाकों में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार दोपहर 1.00 बजे, पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई (444), उत्तरी दिल्ली में अशोक विहार (356), पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक (438), पश्चिमी दिल्ली में द्वारका सेक्टर 8 (433), मध्य दिल्ली में मंदिर मार्ग (336), दक्षिण पश्चिम दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डा (354), लोधी रोड (286) और दक्षिणी दिल्ली के सिरी फोर्ट (328) में एक्यूआई की यह स्थिति रही।

 

Tags: Khas Khabar , New Delhi , Air Quality Index , AQI , Central Pollution Control Board , CPCB , Weather , Indian Meterological Department , IMD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD