Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यसभा सदस्य व एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल का अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान

डॉ. मित्तल ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की उस हिंदी पुस्तक का अनावरण भी किया जिसमें 'महाराजा अग्रसेन- समाज प्रवर्तक' पर एक पाठ शामिल किया गया है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

अखिल भारतीय अग्रवाल समिति (आल इंडिया अग्रवाल कमेटी), पंजाब प्रदेश के पांच सदस्यों ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी स्थित में राज्यसभा सदस्य व एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल को सम्मानित किया | कमेटी के राज्य अध्यक्ष सुरिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति के साथ, डॉ मित्तल ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा -7, प्रथम भाषा के लिए उस हिंदी पुस्तक का अनावरण भी किया, जिसमें 'महाराजा अग्रसेन- समाज प्रवर्तक' पर एक सचित्र पाठ है। महाराजा अग्रसेन पर अध्याय पहली बार पंजाब बोर्ड  की हिंदी  पुस्तक  में शामिल  किया गया है।महाराजा अग्रसेन भारतीय राजा और प्रताप नगर (उत्तर भारत) के सूर्यवंशी महाराजा थे, जिन्होंने वैश्य समुदाय के लिए अग्रोहा शहर की स्थापना की। उन्होंने अग्रवालों की 18 उप-जातियों (गोत्रों) की स्थापना की, और समाज की बेहतरी के लिए अपने अद्वितीय विचारों से सभी को प्रेरित भी किया।

पुस्तक का विमोचन करते हुए सांसद डॉ मित्तल ने समिति के सदस्यों और पूरे समुदाय को बधाई दी। डॉ मित्तल ने समानता, परोपकार, अहिंसा, दान, समर्थन और शांति के प्रचार-प्रसार के लिए  महाराजा  अग्रसेन  जी द्वारा निर्देशित  समाज के आवश्यक कार्यों को जारी रखने के लिए सभी का आह्वान किया। डॉ. मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी को स्कूली किताबों में शामिल करने के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड को  धन्यवाद दिया  ताकि  युवाओं को महान व्यक्तित्वों में  बदला जा  सके। डॉ. मित्तल के साथ एलपीयू के वाईस प्रेजिडेंट  श्री अमन मित्तल  भी  थे।डॉ. मित्तल ने राज्य महासचिव रजनीश मित्तल सहित समिति के सदस्यों  वरिष्ठ  उपाध्यक्ष  मनमोहन  मित्तल; जिलाध्यक्ष अविनाश अग्रवाल; और, महासचिव सुनील गुप्ता की सराहना की जो समुदाय के लिए अथक प्रयास करने के लिए सदैव अग्रसर रह्ते हैं |इस किताब के  4-पृष्ठ (141-144) को , पाठ 26- 'महाराज अग्रसेन-सामाजिक प्रवर्तक' के रूप  में  लिखा  गया है, और  इसे  पहली भाषा हिंदी के लिए मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा संकलित किया गया है, और इसे 7 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में सत्र 2022-23 के लिए शामिल किया गया है। इसका प्रकाशन पंजाब सरकार के शिक्षा और कल्याण विभागों का एक संयुक्त उद्यम है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD