मूसेवाला के अंतिम दर्शन: टूटे गए मां-बाप.. बेटे की मूछों पर आज भी ताव दिया, निहारते रहे चेहरा

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मूसेवाला के अंतिम दर्शन: टूटे गए मां-बाप.. बेटे की मूछों पर आज भी ताव दिया, निहारते रहे चेहरा

Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group, Sidhu Moosewala Parents
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना एक बाप के लिए खुद की मौत जैसा ही है। एक बाप इस दिन हमेशा के लिए टूट जाता है। आज सिद्धू मूसेवाला के पिता भी कुछ ऐसा ही एहसास कर रहे होंगे। मूसेवाला की मौत से उनके माता-पिता टूट गए हैं। मूसेवाला का शव पैतृक गांव पहुंचने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को दुलार रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। आपको बता दें कि मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही एक खाली खेत में किया जाएगा।

मूछों को ताव दिया-


बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे के जाने के से ग़म से दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सिद्धू की अंतिम यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हं जिसमें उनके मां-पापा रोते बिलखते दिख रहे हैं। वहीं मूसेवाला की मूछों को भी ताव दिया गया।  खबर ये है कि मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पंसदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।

पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा-

मूसेवाला की हत्या में स्थानीय स्लीपर सेल ने अहम भूमिका निभाई है। स्लीपर सेल सीधे तौर पर आरोपियों के संपर्क में था। जिसने मूसेवाला की पल -पल की खबर आरोपियों तक पहुंचाई और आरोपी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के शक में गैंगस्टर काला जथेड़ी और काला राना को हिरासत में लिया है।

दोनों गैंगस्टरों के बारे में तब खुलासा हुआ जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लुटेरे शाहरुख को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को हत्याकांड की साजिश रचने वाले दोनों गैंगस्टरों के बारे में बताया था। आईजी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। पुलिस सारे पहलुओं व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड को लेकर पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। 

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Sidhu Moosewala Parents

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD