Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब एजीटीएफ ने डेरा बस्सी फायरिंग मामले में बिश्नोई-बराड़ गैंग के प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया

एक पिस्टल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Anti Gangster Task Force Punjab, AGTF, Lawrance Bishnoi, Lawrance Bishnoi Gang, Goldy Brar, Goldy Brar Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 25 Jan 2025

Last updated on: Jan 25, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ मिलकर डेराबस्सी के आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी आज यहाँ पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महफूज उर्फ विशाल खान के रूप में हुई है, जो डेरा बस्सी का निवासी है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक अन्य सदस्य मनजीत उर्फ गुरी, जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद है, डेरा बस्सी  के आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर में हुई गोलीबारी घटना के मास्टरमाइंड थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर, 2024 को दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार नौजवानों ने डेरा बस्सी में आयलेट्स/इमिग्रेशन सेंटर के बाहर मालिक से फिरौती मांगने के संबंध में गोलियाँ चलाई थीं। डीजीपी ने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों जैसे जगदीप जग्गा, मोहित कुमार उर्फ बंटी, अनमोल, गुरकीरत सिंह बेदी, निशांत कुमार उर्फ निक्कू राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महफूज उर्फ विशाल खान फरार था।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी विशाल खान की संभावित छिपने की जगहों और ठिकानों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी।

एडीजीपी ने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान की निगरानी में एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारिक के साथ तालमेल करके एजीटीएफ की विशेष टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि टीमों ने संभावित छिपने की जगहों/ठिकानों पर लगातार निगरानी बनाए रखी और आरोपी को बरवाला के पास पंजाब-हरियाणा सीमा से पिस्टल सहित सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

एआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और 2023 से वह विदेश आधारित आतंकवादी गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने हरियाणा के नामी गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा से हथियारों की खेप भी प्राप्त की थी। 

बता दें कि जोगा ने सिद्धू मूसेवाला हत्या केस में शामिल आरोपियों को हथियार और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। एजीटीएफ ने कहा कि मनजीत गुरी पहले नवंबर 2023 में पुलिस कार्रवाई में उस समय घायल हो गया था, जब उसे गोल्डी बराड़ ने ज़ीरकपुर में कुछ कारोबारियों के हत्या करने के निर्देश दिए थे।

एसएसपी दीपक पारिक ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी त्राईसिटी में कोई अपराध करने की योजना बना रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले के अगले और पिछ्ले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस संबंध में एसएएस नगर के डेरा बस्सी  पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराएँ 111, 109, 308(5), 32(बी), 333, और 3(5) और असला अधिनियम की धाराएँ 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 292 दिनांक 19.09.2024 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Anti Gangster Task Force Punjab , AGTF , Lawrance Bishnoi , Lawrance Bishnoi Gang , Goldy Brar , Goldy Brar Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD