Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

एनआईए की चार्जशीट में खुलासा, कई अपराधियों से हाथ मिला रहा था गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

Crime News India , Police , Crime News , National Investigation Agency , NIA , Lawrence Bishnoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर कुछ खुलासे करते हुए चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने गैंग का विस्तार करने के लिए अन्य गिरोहों से हाथ मिला रहा है।

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा है, कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पंजाब को छोड़कर उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों के गिरोहों को अपने साथ जोड़़ने का काम कर रहा है। चार्जशीट में बताया गया है कि बिश्नोई ने हरियाणा में संदीप उर्फ काला जठेरी और वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा सहित दिल्‍ली में जितेंद्र मान गोगी, और राजस्थान में आनंदपाल को इस आतंकी सिंडिकेट में शामिल किया है। 

वहीं अनुराधा चौधरी उर्फ रिवॉल्वर रानी भी उनके गैंग का हिस्‍सा बन गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, इन अपराधियों को गैंग में जोड़़ने का काम बिश्नोई जेल से ही कर रहा था। 

जेल से ही हत्‍या जबरन वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इसके मुनाफे को राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा काला राणा, दलीप बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू और अन्य सहित सभी सदस्यों के बीच साझा किया गया था।

एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेेेमस होने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया। अपराधी का मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाना था।

बिश्नोई ने अपने गिरोह के फायदे के लिए फेसबुक और यूट्यूब का भी इस्तेमाल किया। उसने हिरासत के दौरान अपनी अदालती पेशियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

रिपोर्ट में कहा गया कि बिश्नोई से प्रेरित होकर दिल्ली और हरियाणा के कई गैंगस्टर भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , National Investigation Agency , NIA , Lawrence Bishnoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD