मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने खोला राज, बोले- वो सिद्धू को रोज धमकी दे रहा था

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने खोला राज, बोले- वो सिद्धू को रोज धमकी दे रहा था

Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , 295 , The Last Ride , Love Sick , IDGAF , Signed To God , East Side Flow , Goli , Bloodlust , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group, Balkaur Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानसा , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के सिलसिले में सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस अपराध स्थल के 1 किलोमीटर क्षेत्र के भीतर डंप डेटा एकत्र कर रही है, जो लगभग एक लाख मोबाइल फोन नंबर का हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि इससे पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिलेगी। वहीं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके बेटे की हत्या की है। ये गैंग लगातार सिद्धू मूसेवाला को धमकी दे रहा था और फिरौती की मांग कर रहा था। मूसेवाला को पिता ने जो FIR की है उससे ये जानकारी मिली है।

बलकौर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को सिद्धू मूसेवाला घर से अपने 2 दोस्तों, गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ थार जीप से निकला था। अपनी बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ी और गनमैन को वह साथ लेकर नहीं गया। उमैं दूसरी गाड़ी से गनमैन के साथ उसके पीछे-पीछे गया था। रास्ते में मैंने एक कोरोला गाड़ी को बेटे की थार का पीछा करते देखा, जिसमें 4 नौजवान सवार थे।आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पास बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर थी। धमकियों की वजह से परिवार ने ये कार ली थी। लेकिन रविवार को मूसेवाला घर से अपने दो दोस्तों के साथ निकल गए। उन्होंने बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर कार और गनमैन को घर पर ही छोड़ दिया था। खबर ये है कि जब ये बात सिद्धू के पिता को पता चली तो उन्हें बेटे की टेंशन होने लगी।

वो कुछ देर बाद सिद्धू के पीछे-पीछे बुलटप्रूफ कार में चल दिए। लेकिन जब तक वो मौके पर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  पंजाब पुलिस सिद्धू के घर से लेकर घटनास्थल और आज पास के इलाके के मोबाइल का डंप डाटा जुटाएगी और उसका एनालाइस करेगी। खबर ये भी है कि पुलिस से और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए गाड़ी छोड़कर शूटर्स भागे होंगे। इस मामले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस की कई टीम गठित की गई है।पूरे मामले ये बात भी सामने आई है कि अपराध में एसॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया था क्योंकि इसके खोखे अपराध स्थल से बरामद किए गए है। कनाडा के एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस हत्या ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है और पंजाब सरकार आलोचनाओं से घिर गई है। सरकार पर बहुत दबाव है क्योंकि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा ली गई थी। आपको बता दें कि इस कांड में मूसेवाला को सात-आठ गोलियां लगीं थी।

अब एक और सिंगर को धमकी मिली-

खबर ये भी है कि पंजाब के एक और गायक मनकीरत औलख को फिर से धमकी मिली है। अब गैंगस्टर के निशाने पर मनकीरत औलख हैं। गौंडर एंड ब्रदर्स नाम के फेसबुक पेज से सिद्दू मूसे वाला की हत्या का इल्जाम लगाते हुए मनकीरत औलख को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पहले भी मनकीरत औलख को धमकी मिल चुकी है। मनकीरत औलख को भी पहले से ही पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , 295 , The Last Ride , Love Sick , IDGAF , Signed To God , East Side Flow , Goli , Bloodlust , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Balkaur Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD