Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रेडक्रॉस में सभी सदस्यों की सहभागिता अत्यन्त महत्त्वपूर्ण : डॉ. साधना ठाकुर

H.P. Red Cross Hospital Welfare Section, Red Cross, Dr. Sadhna Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, State Red Cross Society, Dr. Kimi Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर ने आज यहां राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसायटी समाज के प्रत्येक वर्ग की निःस्वार्थ सेवा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक समाजसेवी संस्था है, जिसमें प्रत्येक सदस्य की सहभागिता अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वार्षिक रेडक्रॉस मेला सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा फैंसी ड्रैस, डॉग शो, तम्बोला, स्किल गेम्स आदि अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हारमोनी ऑफ पाइनज पुलिस बैंड रेडक्रॉस मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा।उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों में युवाओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में रेडक्रॉस समितियां गठित की जाएगी। बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेले से एक सप्ताह पूर्व रन फॉर रेडक्रॉस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में रेडक्रॉस की गतिविधियों के प्रति जागरूकता पैदा करना होगा।उन्होंने बताया कि मेले में पर्यटन विभाग द्वारा पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों तथा महिला संगठनों व सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे।उन्होंने हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा को उदारता से दान देने का आग्रह किया।बैठक की कार्यवाही का संचालन अस्पताल कल्याण शाखा की अवैतनिक सचिव डॉ. किमी सूद ने किया। बैठक में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मधू सूद और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल शाखा के सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Tags: H.P. Red Cross Hospital Welfare Section , Red Cross , Dr. Sadhna Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , State Red Cross Society , Dr. Kimi Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD