कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी: 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 गोलियों के साथ 2 आतंकियों को दबोचा

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी: 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 गोलियों के साथ 2 आतंकियों को दबोचा

Crime News Jk, Kashmir, Srinagar, Jammu & Kashmir, J&K, Terrorist Arrested, Pistols , Grenades
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षा बलों ने लश्कर ए तैयबा से जुड़े 2 आतंकियों को पकड़ा है। इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ हथियार और गोला बारूद मिला है। इसमें 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 गोलियां और एक साइलेंसर शामिल है। कश्मीर में पंडितों का लगातार हमले हो रहे हैं। इन आतंकियों के पकड़े जाने से कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर कुछ रोक लगने के भी आसार दिख रहे हैं। खबर ये है कि ये पिस्टल श्रीनगर किसी मकसद से लाई गई थीं। यहां टारगेट किलिंग के लिए इनका इस्तेमाल होना था। पिछले कुछ हफ्तों में कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है।

हाल ही में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को इसी के तहत मार डाला गया था। 12 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक तहसील दफ्तर के अंदर घुसकर आतंकियों ने राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट की हत्या के बाद कश्मीर पंडित रोड पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर निकाला जाए। वहां उनकी जान को खतरा है। बडगाम में राहुल भट्ट की हत्या के बाद कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में डर का माहौल है। कर्मचारी सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर करने की मांग भी कर रहे हैं। इसी बीच आतंकियों ने भी कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। लश्कर-ए-इस्लाम ने वहां पोस्टर लगाकर पंडितों को चेतावनी दी थी कि या तो घाटी छोड़ दें या फिर मरने के लिए तैयार रहें। सभी प्रवासी और RSS के एजेंट घाटी छोड़ दो या मरने के लिए तैयार रहो।

ऐसे कश्मीरी पंडित जो कश्मीर में एक और इजरायल चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। यहां रहोगे तो तुम मरोगे।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है कि आतंकियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर एक हिट लिस्ट तैयार की हुई है। इस लिस्ट में कश्मीरी पंडितों के नाम है। इसलिए उन्हें टागरेट किया जा रहा है। आतंकी इनको मारकर घाटी में तनाव पैदा करना चाहते हैं। वहीं ये भी खबर है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद वहां के मुसलमान युवक और आतंकवादी काफी चिड़े हुए हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने भी अपने बयान में ये कहा था कि कश्मीरी पंडितों पर जो भी हमले हो रहे हैं उसकी वजह द कश्मीर फाइल्स फिल्म है। इन हमलों को रोकना है तो इस फिल्म को बैन करना ही होगा।

 

Tags: Crime News Jk , Kashmir , Srinagar , Jammu & Kashmir , J&K , Terrorist Arrested , Pistols , Grenades

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD