Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

उमरान मलिक में शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता : परवेज रसूल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Umran Malik, Parvez Rasool, Shoiab Akhtar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

भारत के क्रिकेटर परवेज रसूल ने उमरान मलिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान ने 5 मई को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद फेंकी। 22 वर्षीय गेंदबाज ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। रसूल ने कहा कि उमरान सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में जगह पाने का हकदार है। रसूल ने कहा, "उमरान आईपीएल में जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह बहुत जल्द अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उमर एक अद्भुत प्रतिभा है। वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है कि इस तरह की प्रतिभाएं आ रही हैं।"इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चल रहे सीजन में उमरन उभरते सितारों में से एक रहे हैं, जिसने अपनी तेज गति से सबको हैरान कर दिया है। 

17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उमरान ने एक नया मुकाम हासिल किया, आईपीएल सीजन में 20 या अधिक विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय गेंदबाज बने, जिन्होंने 2017 से चलते आ रहे जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर बन चुके रसूल ने उमरान की सराहना की। रसूल ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने अंडर-17 या अंडर-19 में जूनियर क्रिकेट के बहुत कम मैच खेले हैं। उसके बाद उन्होंने रणजी में शिरकत की। उनके पास इतनी प्रतिभा है कि हर कोई उसके बारे में बात कर रहा है। आईपीएल में वह अच्छा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि वह भारत के भविष्य के क्रिकेटर हैं। उमरान आईपीएल 2022 के विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष 5 में शामिल हो गए, क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के लिए मैच जीतने वाले स्पेल के दौरान अपनी विकेटों की संख्या को 21 तक बढ़ा लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Umran Malik , Parvez Rasool , Shoiab Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD