Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा माइक्रोसॉफ्ट के बहु-पक्षीय कौशल विकास कार्यक्रम की शुरूआत

Deepti Uppal, Punjab Admin, Punjab Skill Development Mission Deepti Uppal, Director General Employment Generation, Skill Development & Training
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के डायरैक्टर जनरल और पंजाब कौशल विकास मिशन के डायरैक्टर श्रीमती दीप्ति उप्पल ने आज पंजाब में 10,000 महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बहु-पक्षीय कौशल विकास कार्यक्रम की वर्चुअल तौर पर शुरूआत की।इस मौके पर संबोधन करते हुए श्रीमती उप्पल ने कहा कि यह 70 घंटों का कार्यक्रम 16-35 साल की उम्र वर्ग की महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को रोजग़ार, नैनो उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता और संचार कौशल (18 घंटे प्रति मॉड्यूल) में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।यह सैशन 4 हफ़्तों में, हफ़्ते में 6 दिन करवाए जाएंगे। उम्मीदवारों की बेहतर समझ के लिए, यह कार्यक्रम पंजाबी में करवाया जाएगा। उम्मीदवार रिकॉर्ड किए गए सैशनों को भी देख सकते हैं और बाद में ज़रूरत के अनुसार अपनी क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राईवेट लिमटेड के सहयोग से पंजाब कौशल विकास मिशन की यह अपनी किस्म की पहली पहल है जोकि पंजाब के बेरोजग़ार युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों में वृद्धि करेगी और उनको तकनीकी कौशल और ज्ञान का अनुभव प्रदान करेगा।उम्मीदवारों को अवगत करवाते हुए श्रीमती उप्पल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद उनको इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा और माइक्रोसॉफ्ट उनको रोजग़ार के उचित अवसर प्रदान करेगा। सभी मॉड्यूलों को पूरा करने वाले और बहुत बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के भविष्य को मज़बूत बनाने के लिए उनको माइक्रोसॉफ्ट द्वारा चलाए जाने वाले अन्य कौशल और रोजग़ार कार्यक्रमों में एकीकृत किया जाएगा। वह डिजिटल नौकरियों से सम्बन्धित वरिष्ठ नेतृत्व वार्ता और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन की जि़ला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों के द्वारा उम्मीदवारों को लामबंद किया गया है और इस कार्यक्रम को पंजाब के युवाओं द्वारा भरपूर स्वीकृति मिली है क्योंकि इस कार्यक्रम के लिए 10,611 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।नेशनल प्रोग्राम कोऑर्डीनेटर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया फॉर सी.एस.आर.- फिलैंथरोपीज़ श्री किशोर कुमार थंगावेलू ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट; अपने सीएसआर प्रोजेक्टों के द्वारा देश के बेरोजग़ार युवाओं का मानक ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम इंफीस्पार्क द्वारा लागू किया जा रहा है जोकि माइक्रोसॉफ्ट का ग्लोबल ट्रेनिंग पार्टनर है। उन्होंने आगे कहा कि उनको पंजाब से बहुत ही उत्साहजनक स्वीकृति मिली है और वह पंजाब कौशल विकास मिशन के सक्रिय सहयोग से इस कार्यक्रम को समयबद्ध ढंग से लागू करेंगे।नेशनल स्किल डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन के स्टेट ऐंगेजमैंट अफ़सर रजत भटनागर ने कहा कि एनएसडीसी राज्य सरकार के साथ ऐसी पहलकदमियों के लिए समर्थन और तालमेल के लिए हमेशा तैयार है।इस समारोह में उम्मीदवारों, ट्रेनिंग पार्टनर, जि़ला प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट, जि़ला रोजग़ार ब्यूरो और प्रशिक्षण भागीदारों ने भी शिरकत की।

 

Tags: Deepti Uppal , Punjab Admin , Punjab Skill Development Mission Deepti Uppal , Director General Employment Generation , Skill Development & Training

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD