असम के CM की जुबान फिसली: अमित शाह को बना दिया PM और मोदी को गृहमंत्री, मच गया बवाल

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असम के CM की जुबान फिसली: अमित शाह को बना दिया PM और मोदी को गृहमंत्री, मच गया बवाल

Dr Himanta Biswa Sarma, Narendra Modi, Amit Shah, Assam Chief Minister, Prime Minister, Home Minister
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

असम , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

भाषण देते हुए जुबान फिसल सकती है, ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा नेता होता जिसने भाषण देते हुए कोई गलती ना की हो। असम की एक रैली में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की जुबान कुछ इस तरह फिसल गई कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के पद आपस में अदल-बदल गए। लेकिन विपक्ष ने इसको भाजपा का अजेंडा बता दिया और कहा कि ये उन्होंने जानबूझकर कहा है।दरअसल हुआ यूं कि असम के मुख्यमंत्री एक रैली में भाषण दे रहे थे। उन्होंने अमित शाह को प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी को अमित शाह कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने भी उनको घेरने में कसर नहीं छोड़ी और इसे भाजपा का अजेंडा बता दिया। भाजपा की तरफ से सफाई दी गई है और इसे मानवीय भूल बताया गया है।

विपक्ष का कहना है कि भाजपा अमित शाह को आगे प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। असम में शर्मा सरकार को एक साल पूरा हो गया है। इसी मौके पर मंगलवार को वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। अपनी स्पीच में धन्यवाद देते वक्त शर्मा ने 'प्रधानमंत्री अमित शाह' और 'गृह मंत्री नरेंद्र मोदी' कहकर संबोधित कर दिया। असम में विपक्षी दल अब 15 सेकंड की वीडियो क्लिप को पोस्ट करके भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भजपा शीर्ष के दो नेताओं के पद बदलने का विचार कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम जातीय परिषद ने दावा किया है कि शर्मा द्वारा अमित शाह को प्रधानमंत्री कहा जाना गलती नहीं बल्कि बड़ी रणनीति है। सांसद पल्लव दास ने एक बार शर्मा को भी मुख्यमंत्री कहा था। हालांकि तब वह सोनोवाल सरकार में गृह मंत्री थे। चुनाव के बाद शर्मा को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

 

Tags: Dr Himanta Biswa Sarma , Narendra Modi , Amit Shah , Assam Chief Minister , Prime Minister , Home Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD