जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और इस दौरान यहां आंधी-तूफान भी आया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।"श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 6 और गुलमर्ग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, लेह में 7.4 डिग्री और कारगिल में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, कटरा में 21.8, बटोटे में 14.5, बनिहाल में 13.2 और भद्रवाह में 11.7 डिग्री रहा।