Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजभवन में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Special Day, Red Cross, Indian Red Cross Society, World Red Cross Day 2022, World Red Cross Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, अन्य सदस्य और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी तथा हि.प्र. रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, को रेड क्रॉस का झंडा लगाया। इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम बी ह्यूमन काइंड है। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए अपना अंशदान दिया।राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आंदोलन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रोगग्रस्त, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसी मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा देने व संसाधन जुटाने के लिए रेड क्रॉस के प्रति उदारता से दान करें, जो भविष्य में बहुमूल्य जीवन की रक्षा करने में सहायक होगा।

राज्यपाल ने राज्य में रेड क्रॉस आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने मानव जीवन की रक्षा और मानव पीड़ा को कम करने के लिए वर्ष 1863 में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना और रेड क्रिसेंट आंदोलन की शुरूआत की थी।इस अवसर पर पोर्टमोर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस के संबंध में एक जागरूकता रैली भी निकाली।राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य एवं रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग तथा राजभवन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इसके उपरांत, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा और राष्ट्रीय रेड क्रॉस प्रबंध समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन, शिमला में सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Special Day , Red Cross , Indian Red Cross Society , World Red Cross Day 2022 , World Red Cross Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD