असदुद्दीन ओवैसी बोले- भले ही गैस 1000 रु बढ़ जाए.. जनता वोट PM मोदी को ही देगी

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

असदुद्दीन ओवैसी बोले- भले ही गैस 1000 रु बढ़ जाए.. जनता वोट PM मोदी को ही देगी

Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , President , Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

देश में महंगाई चरम पर है। पैट्रोल से लेकर घरेलू गैस, हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। वहीं घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए का इजाफा होने को लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह बात मालूम है कि जब तक मैं देश में नफरत की बात करता रहूंगा, गैस के दाम 1000 रुपए बढ़ जाएं, जनता पीएम नरेंद्र मोदी को ही वोट देगी। इसलिए महंगाई बढ़ने पर भी उनको कोई टेंशन नहीं है।ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इनकम तो बढ़ नहीं रही लेकिन महंगाई बढ़ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए पार कर गई है। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में इजाफे को लेकर देशभर में विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

असदुद्दीन ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बात मालूम हो चुकी है कि मैं जब तक देश में नफरत की बात करता रहूंगा, गैस पर 50 नहीं 1,000 रुपए बढ़ा दीजिए वोटर कहेगा कि मैं नरेंद्र मोदी को ही वोट दूंगा। RBI की रिपोर्ट आने वाली है, वे 8% महंगाई दर बताएंगे।वहीं ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- भारत सरकार और यूपी सरकार को कोर्ट को बताना चाहिए था कि संसद ने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 पारित किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी धार्मिक स्थल, जैसा कि 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में था, उसे भंग नहीं किया जाएगा। उन्हें कोर्ट से ऐसा कहना चाहिए था।  

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , President , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD