Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

सर्वे में दिल्ली वालों ने बताया 'आप' को सबसे अच्छी पार्टी : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Deputy Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक सर्वे के जरिए लोगों से इस सर्वे के जरिए दिल्ली की जनता की राय जानने की कोशिश की है। आम आदमी पार्टी के सर्वे में स्वयं आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्टी को सबसे अच्छा बताया गया है। मनीष सिसोदिया का कहना है कि इस सर्वे के लिए दिल्ली भर में 11 लाख 50 हजार लोगों की राय ली गई। सिसोदिया के मुताबिक इस सर्वे में जनता से 3 सवाल पूछे गए थे पहला सवाल यह था कि कौन सी पार्टी गुंडागर्दी करवाती है। सर्वे का दूसरा प्रश्न यह था कि किस पार्टी में सबसे अधिक अनपढ़ लोग हैं। सर्वे का तीसरा प्रश्न यह था कि किस पार्टी में सबसे अधिक पढ़े लिखे और ईमानदार लोग हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि यह सर्वे फील्ड में जाकर और फोन कॉल के माध्यम से करवाया गया। यह सर्वे दिल्ली की जनता की राय जानने के लिए किया गया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि 91 प्रतिशत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कई कार्यों को गलत माना। सिसौदिया के मुताबिक 89 प्रतिशत लोगों ने माना कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में कई लोग पढ़े लिखे नहीं हैं। 

वहीं कांग्रेस के लिए ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या 5 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के लिए ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या 2 प्रतिशत रही। सर्वे का तीसरा प्रश्न था कि किस पार्टी में सबसे अधिक पढ़े लिखे और इमानदार लोग हैं। मनीष सिसौदिया के मुताबिक सर्वे में दिल्ली के 73 प्रतिशत लोगों ने आम आदमी पार्टी को पढ़े लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी बताया है। कांग्रेस को पढ़े लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी बताने वाले लोग 15 प्रतिशत रहे जबकि 10 परसेंट लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ऐसी पार्टी बताया जिसमें पढ़े-लिखे और ईमानदार छवि के लोग हैं। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सर्वे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता के बीच पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को न स्कूल की बात करती है, न रोजगार की बात करती है, न महंगाई को कम करती है, न सड़क, न बिजली, न पानी और न ही अस्पताल की बात करती है। सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर गुंडागर्दी की और बीजेपी के कार्यकर्ता इसी तरह के काम बाकी जगहों पर भी कर रहे हैं।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Deputy Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD