Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेगन स्टालियन ने टोरी लेनज पर शूटिंग का आरोप लगाया

Hollywood, Los Angeles, Actress, Heroine, Rapper, Actress Megan Thee Stallion
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

रैपर अभिनेत्री मेगन थी स्टालियन ने 2020 की उस घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा रैपर टोरी लेनज ने कथित तौर पर उन्हें गोली मार दी थी। मेगन ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि जुलाई 2020 में काइली जेनर के घर पर पार्टी के बाद हुई बहस में लेनज ने उनके पैर में गोली मार दी थी। लेकिन कभी भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की गई और यह मामला अदालत में चल रहा है। मेगन ने धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर और साक्षात्कारों में इस पर विवरण देना शुरू किया, जबकि लेनज ने बयानों और कई गानों में इसे नकार दिया है। लेकिन सोमवार को प्रसारित होने वाले गेल किंग के साथ साक्षात्कार की एक क्लिप के अनुसार, मेगन ने पहली बार टेलीविजन पर इस मुद्दे पर डबडबाई आंखों के साथ चर्चा की।

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, मेगन ने कहा कि लेनज चिल्लाया और उसने मेरे पैर पर गोली मार दी। इस घटना के सिलसिले में लेनज को गिरफ्तार किया गया और बाद में कथित तौर पर अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दोनों मामलों में जमानत पोस्ट की। उन्होंने दावा किया है कि उसने घटना के बारे में चुप रहने के बदले उसे पैसे देने की पेशकश की थी। मेगन ने 'प्लान बी' नाम का एक नया गाना लॉच किया, जिसमें उस घटना के बारे में बताया गया है। कोर्ट की अगली सुनवाई सितंबर में होनी है।

 

Tags: Hollywood , Los Angeles , Actress , Heroine , Rapper , Actress Megan Thee Stallion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD