Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

PM मोदी के कश्मीर दौरे से पहले एक्शन में भारतीय सेना.. 6 आतंकवादियों को ढेर किया

PM नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। पंचायती राज दिवस के मौके पर उनका कश्मीर के पाली गांव में कार्यक्रम होगा।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

PM नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। पंचायती राज दिवस के मौके पर उनका कश्मीर के पाली गांव में कार्यक्रम होगा। पीएम का ये दौरा काफी समय बाद हो रहा है। इसलिएए पूरे जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है। लेकिन चिंता की बात ये है कि पिछले 2 दिनों से यहां आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। 2 दिनों में हुई आतंकी मुठभेड़ों अब तक कुल छह आतंकी मारे जा चुके हैं, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल है। 

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुठभेड़ में CRPF के IAS भी शहीद हुए हैं और कई जवान घायल हैं। जम्मू-कश्मीर के सुजवां में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए, वहीं एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हैं। मुठभेड़ जम्मू के सुंजवां इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए।  हमने घेराबंदी कर इलाका खाली करा लिया है और अभी मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं। हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए हम इलाके को खाली करवा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक  ASI शहीद हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर के मुताबिक बस में 15 जवान सवार थे। सभी अपनी सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने बस पर हमला बोल दिया।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं ये मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी है, जिसमें एक आतंकी ढेर हुआ है। मारा गया सरगना यूसुफ  कांटरू बडगाम जिले में हाल ही में आतंकी हमले में मारे गए SPO और उसके भाई, पूर्व बीडीसी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह की हत्या के अलावा अन्य कई हत्याओं में शामिल था। 

IG कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, बडगाम पुलिस को इनपुट मिला था कि बारामुला जिले के मलवाह इलाके में पांच आतंकी छिपे हुए हैं। जिसमें तीन स्थानीय और दो पाकिस्तानी हैं। सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और CRPF के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में दाखिल हुए तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसमें सेना के तीन व पुलिस का एक जवान घायल हो गए। 

 

Tags: jammu kashmir , pirme minister , narendra modi , indian army , militants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD