Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

AAP नेता आतिशी का दावा: जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी 'अंसार' भाजपा का नेता है

आतिशी ने लिखा- जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- 'भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 19 Apr 2022

Last updated on: Apr 19, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मोहम्मद अंसार को लेकर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं आप नेता आतिशी ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। आतिशी ने लिखा- जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- 'भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है', ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद अंसार का पूरे इलाके में बुरा कैरेक्टर है। अंसार का अपराध की दुनिया से पुराना नाता है। उसे पुलिस ने साल 2009 में पहली बार अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। आपको बताते चलें कि जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में गिरफ्तारी के बाद अंसार कोर्ट में पेश होते समय पुष्पा फिल्म का झुकेगा नहीं वाला इशारा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई और वह वीडियो वायरल हो गया था।

दो नंबर के सभी काम करता है अंसार

लोगों की माने तो अंसार कबाड़ी का काम करता है। जहांगीरपुरी में उसका 5 मंजिला घर है। अंसार पर पुलिस के डोजियर में कहा गया है कि वह इलाके में अवैध शराब और जुआ रैकेट चलाता है। अंसार को पुलिस कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। 2013 में उसे नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जहांगीरपुरी दंगे पर दिल्‍ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, जहांगीरपुरी में हिंसा प्रभावित क्षेत्र कड़ी सुरक्षा घेरे में है। वहां अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस पूरे मामले की जांच के लिए  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खास योजना तैयार की है। DCP रोहित मीणा के अगुवाही में यह जांच होगी जिसकी मॉनिटरिंग SPअभिनेंद्र जैन करेंगे।

 

Tags: delhi , jahangirpuri , violence , mohammad , ansar , bjp , aap , atishi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD