Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

शिरोमणी अकाली दल की सब-कमेटी ने फतेहगढ़ साहिब और अमलोह में मीटिंग कर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया

Shiromani Akali Dal, SAD,  Iqbal Singh Jhoonda, Fatehgarh Sahib, Amloh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह झूंदा की अगुवाई में आज शिरोमणी अकाली दल की सब-कमेटी ने हाल ही के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर प्रतिक्रिया लेने के साथ साथ साथ पार्टी को दोबारा से मजबूत करने के तरीके और सुझाव देने के लिए आज इस जिले में मीटिंगें की।सब-कमेटी, जो विभिन्न जिलों में मीटिंगें कर रही है  ने फतेहगढ़ साहिब और अमलोह के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अलग अलग मुलाकात की।यहां इस बारे में जानकारी देते हुए सरदार झूंदा ने कहा, ‘‘ सब-कमेटी को जमीनी स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इकटठी की गई सीधी प्रतिक्रिया के आधार पर जमीनी रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सब-कमेटी ने फतेहगढ़ साहिब और अमलोह में दो मीटिंग की।  स्पष्ट चर्चा हुई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पहलुओं  के बारे में बताया, जिन पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। पूरी तरह से स्वंतंत्र तथा स्पष्ट चर्चा पंथक परंपराओं के अनुसार हुई, जिसमें बुनियादी स्तर के कार्यकर्ताओं ने लेागों के बीच पंथक भावनाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया’’।सरदार झूंदा ने कहा कि सब-कमेटी पार्टी कैडर से प्राप्त सभी आवश्यक सुझावों को इकटठा करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, और  इसे पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित 16 मेंबरी कमेटी केा सौंप दिया जाएगा, जो पार्टी की हार पर विचार करेगी और साथ ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका भी सुझाएगी।

 

Tags: Shiromani Akali Dal , SAD , Iqbal Singh Jhoonda , Fatehgarh Sahib , Amloh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD